- विनोद मिश्रा
बांदा। विहिप द्वारा शहर के बाबू साहब तालाब अतर्रा चुंगी पर स्वर्गीय अरविन्द त्रिपाठी की स्मृति में दंगल का आयोजन हुआ इसमें पहलवानों नें कुश्ती में दांव -पेंच का आकर्षक हुनर दिखाये ।

बजरंग व्यायामशाला के प्रमुख संरक्षक एवं विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी द्वारा राजेश पहलवान बड़ोखर व करन पहलवान बड़ोखर का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया गया। इसके बाद आयोजक राहुल त्रिपाठी एवं प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दूसरी कुश्ती मोहित गुप्ता कानपुर व शिवशंकर बड़ी बड़ोखर के बीच लड़ाई गई। तीसरी कुश्ती राजकिशोर तिवारी एवं प्रशांत सिंह नें तुलसीदास छतरपुर व राजेश तिवारी तिंदवारा के बीच कराई।

इसके बाद रमेश पहलवान बनारस व प्रदीप पहलवान छोटी बड़ोखर के मध्य भाजपा नेता अमित सेठ भोलू,शिवपूजन गुप्ता,वन्दना गुप्ता द्वारा हाथ मिलाकर कुश्ती लड़ाई गई। दंगल में निर्णायक की भूमिका में रामदास पहलवान,जग्गू पहलवान, लोटन पहलवान रहे तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में कमलेश यादव नें निभाई ।

दंगल के प्रमुख संरक्षक चन्द्रमोहन बेदी नें बताया कि दंगल का आयोजन कजली महोत्सव के रूप में कराया जात है। इस दंगल में कानपुर बनारस ग्वालियर सरधुवा बड़ोखर तथा नवाब टैंक बाँदा सहित आसपास के क्षेत्र के तमाम नामी गिरामी पहलवान आते है तथा जीते हुए पहलवानो को पुरस्कार के रूप में इनामी राशि विजेता ट्राफी प्रदान की जाती है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
