City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी 'डॉक्टर' ?
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी ‘डॉक्टर’ ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जो हुआ, उसने पूरे “सिस्टम को हिला” कर रख दिया है। एक तरफ “मासूम बच्ची की इलाज में लापरवाही” पर डॉक्टर पर गाज गिरी तो दूसरी तरफ उसी कार्रवाई के विरोध में “सफेद कोट” विरोध पर उतर आया। हालात इतने बिगड़े कि मेडिकल कॉलेज का “इमरजेंसी गेट ही बंद” कर दिया गया और “मरीजों की सांसें थमने” लगीं !

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी 'डॉक्टर' ?

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.विनीत सिंह को लापरवाही के आरोप में “सेवा” से हटाया गया, लेकिन ये फैसला जैसे ही सामने आया, मेडिकल कॉलेज में “आक्रोश का विस्फोट” हो गया। संविदा और जूनियर डॉक्टरों ने इसे “एकतरफा कार्रवाई” बताते हुए “मोर्चा” खोल दिया। गुरुवार को गुस्साए डॉक्टरों ने “इमरजेंसी गेट का चैनल बंद” कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी 'डॉक्टर' ?

जहां मरीजों को तुरंत इलाज मिलना चाहिए था, वहां “नारेबाजी और प्रदर्शन” गूंजने लगे। इमरजेंसी जैसी संवेदनशील सेवा का ठप होना पूरे सिस्टम पर बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। सबसे बड़ा खामियाजा उन मरीजों को भुगतना पड़ा, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। परिजन दर-दर भटकते रहे, लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद मिले।

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी 'डॉक्टर' ?

स्थिति बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पूरे परिसर छावनी में तब्दील हो गया, लेकिन डॉक्टरों का आक्रोश कम होता नहीं दिखा। क्या डॉक्टर पर की गई कार्रवाई सही थी या फिर जल्दबाजी में लिया गया फैसला ? या फिर ये पूरा विवाद “सिस्टम की खामियों” और “आंतरिक राजनीति” का नतीजा है?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दलालों की फिर “चांदनी में सैर” : सख्ती की लुका छुपी खत्म, नजारा- नजराना फिर आबाद !

City News Uttar Pradesh

स्टेडियम नाम विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा कि योगी जी के बजट से बुंदेलखंड का होगा विशेष उद्धार

City News Uttar Pradesh

Banda : मंगेतर के साथ गई किशोरी कानपुर में मिली, आरोपी फरार …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: ‘जन्म मृत्यु’ प्रमाण पत्र की ‘उलझनों’ पर हुआ संवाद

City News Uttar Pradesh

भारत की S-400 ने लिखा वायु विजय का इतिहास: पाकिस्तान की नापाक मिसाइलें बनीं धुएं का गुबार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़