City News Uttar Pradesh
बस स्टैण्ड पर 'भू-माफिया' की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया 'बड़ा खुलासा'
उत्तर प्रदेश

बस स्टैण्ड पर ‘भू-माफिया’ की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया ‘बड़ा खुलासा’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। शहर के बीचोबीच संचालित बस स्टैण्ड को जनसुविधा के विरुद्ध बंद करने की साज़िश को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वे पहले दिन से इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते आ रहे हैं, और अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में उन्होंने सिर्फ़ स्थानीय प्रशासन ही नहीं, बल्कि सत्तासीन दल, जनप्रतिनिधियों और विपक्ष को भी कठघरे में खड़ा किया है।

बस स्टैण्ड पर 'भू-माफिया' की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया 'बड़ा खुलासा'

पंकज मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि “प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में बस स्टैण्ड आज भी मध्य क्षेत्र में संचालित हैं, फिर चित्रकूट में इसे क्यों हटाया गया? यह सीधा-सीधा आमजन की सुविधाओं से खिलवाड़ है।” उन्होंने प्रशासन पर गैर-जिम्मेदाराना तत्परता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह फैसला जनविरोधी, अव्यावहारिक और पूरी तरह से साजिशन है, जिससे प्राइवेट और डग्गामार वाहन संचालकों को लाभ दिया गया है। आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है।

बस स्टैण्ड पर 'भू-माफिया' की नजर: पंकज मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र, किया 'बड़ा खुलासा'

पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा “यह मामला एक सत्ता संरक्षित कथित गैंग का है, जो शहर की कीमती जमीनों को हड़पने की योजना के तहत काम कर रहा है। ये लोग पहले किले, फिर ओवरब्रिज बगल की दुकानें, फिर बेथेल स्कूल की जमीन, अब धनुष चौराहा और बस स्टैण्ड सबको निशाना बना रहे हैं।” मिश्र ने इस ‘गिद्ध गिरोह’ को बेनकाब करने की मांग करते हुए कहा कि इस पूरी साजिश की उच्चस्तरीय जांच कराना आवश्यक है,और बस स्टैण्ड को यथास्थान जनहित में पुनः चालू किया जाना चाहिए। पत्र में उन्होंने विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सभी प्रतिनिधियों से भी खुलकर विरोध करने का आह्वान किया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से

लोकसभा चुनाव : बांदा जनपद में बनाये गये 831 मतदान केंद्र

डीएम आनंद की अपील : डिजिटल योगा का लें “आनंद” …

ब्रेकिंग न्यूज़