
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश की गौरव कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा। बयान के खिलाफ अब जनता और राजनीतिक दलों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। समाजवादी महिला सभा ने मंत्री के बयान को “शर्मनाक, नारी विरोधी और राष्ट्रविरोधी सोच का प्रतीक” बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसे नारी सम्मान और देशभक्ति का अपमान बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शहर के अशोक लाट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में एक ही स्वर सुनाई दिया “कर्नल सोफिया का अपमान नहीं सहेंगे, मंत्री को हटाओ ! सपा ने मंत्री का बचाव करने वाली भाजपा पर भी सीधा वार किया।अर्चना पटेल ने कहा “जो 3 सरकार महिला सुरक्षा का ढोल पीटती है, उसी के मंत्री वीर बेटियों पर ज़हर उगलते हैं। “उन्होंने कहा “ऑपरेशन सिंदूर में वीरता दिखाने वाली बेटी को धर्म के चश्मे से देखने वाले मंत्री देश के दुश्मन हैं। भाजपा की चुप्पी इस जहरीली मानसिकता की सहमति है।”

सपा महिला सभा ने मंत्री के साथ-साथ भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। “जो बेटी तिरंगे कीc रक्षा करती है, उसे आतंकवाद से जोड़ना भाजपा की नारी विरोधी सोच को उजागर करता है। समाजवादी महिला सभा ने बताया की हमारी प्रमुख मांगें है, मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त किया जाए। प्रधानमंत्री और भाजपा से माफी की सार्वजनिक घोषणा, महिला और सेना दोनों का सम्मान बहाल किया जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
