City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद कम होने से चिंता जताई है। कहा है की इससे रवी की फसल के लिये पलेवा नहीं हो पा रहा। खाद एवं बीज की दिक्कत भी उकेरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संदर्भ में पहल की मांग की है।

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव
Former MLA Daljeet expressed concern over the problems of farmers: suggested a meeting to DM

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की गेहूं, चना, मसूर की बुआई के लिए पलेवा करने को किसानों को पानी न मिल पाने से क्षेत्र में बुआई का काम पिछड़ता जा रहा है। निजी व सार्वजनिक नलकूपों को 24 घंटों में बमुश्किल 5-6 घंटे की अनियमित विद्युत आपूर्ति से किसान परेशान है। तिंदवारी विद्युत सब स्टेशन में बीते 15 दिनों से एक फेस में बार-बार खराबी आने से क्षेत्र के नलकूपों को नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव
Former MLA Daljeet expressed concern over the problems of farmers: suggested a meeting to DM

पूर्व विधायक दलजीत नें यह भी चिंता जताई है की सरकारी समितियों व बीज गोदामों से किसानों को समय से बीज नहीं मिल पा रहा हैं इससे ज्यादातर किसान दुकानदारों से बढ़े दामों में बीज लेने को मजबूर हैं। खाद की भी उपलब्धता समितियों से समय से नहीं हो पा रही है। इससे बुआई का कार्य पिछड़ता जा रहा है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह का कहना है कि रबी फसल की बुआई का उपयुक्त समय अधिकतम 20 नवंबर तक है इसके बाद बोई जाने वाली फसलों में किसानों को उपज की अच्छी मात्रा नहीं मिल पाती।

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव
Former MLA Daljeet expressed concern over the problems of farmers: suggested a meeting to DM

इधर बिजली की आवाजाही से नलकूपों से सिंचाई कर पलेवा कर बुआई करने वाले किसानों की बुआई भी पिछड़ती जा रही है जबकि क्षेत्र के 80 फीसदी किसानों की वर्षभर की अर्थव्यवस्था रबी फसलों के उत्पादन पर टिकी है। बावजूद इसके कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व विद्युत विभाग इस ओर से बेपरवाह बने हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें डीएम को सुझाव दिया है की बिजली, सिंचाई एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर किसानों की वर्तमान समस्याओं का निराकरण कराना अति आवश्यक है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने एआरटीओ चित्रकूट का रोका एक दिन का वेतन …

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

मेडिकल कालेज की बड़ी कामयाबी : यूरो सर्जन ने बिना चीरा लगाये वृद्ध की किडनी से निकाली 45 एमएम की पथरी

अधिवक्ताओं की मेहनत से पीड़ित को मिलता है न्याय : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची ‘घोटाले’ का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

ब्रेकिंग न्यूज़