30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चित्रकूट दौरे पर पहुंचे। इससे पहले विद्याधाम हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, जिसके साथ दो अन्य हेलीकॉप्टर सुरक्षा में पहुंचे थे। यहां मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा
PM Modi bowed his head in Chitrakoot and considered himself fortunate: Bakhani Mahima

इसके बाद प्रधानमंत्री अपने वाहनों के विशेष काफिले के साथ रघुवीर मंदिर के लिए रवाना हुए। रघुवीर मंदिर में पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने श्री राम संस्कृत महा विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इसके बाद वह विद्या धाम जानकी कुंड अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर पहुंचे।

यहां प्रधानमंत्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए दो दोहे से चित्रकूट की महिमा बताई। पहले बोले ‘’चित्रकूट सब दिन बसत, प्रभु सिय लखन समेत” और दूसरे में ‘’कामद भे गिरि राम प्रसादा। अवलोकत अपहरत बिषादा’’ इसके बाद प्रधानमंत्री ने अरविंद भाई मफतलाल के नाम से डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है।

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा
PM Modi bowed his head in Chitrakoot and considered himself fortunate: Bakhani Mahima

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट के दौरे में अस्पताल के संस्थापक अरविंद भाई मफतलाल की जयंती के सौ साल पूरे होने पर ही पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री अरविंद भाई के कामों से बेहद प्रभावित हैं। सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री तुलसी पीठ में जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलने पहुंचे।

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा
PM Modi bowed his head in Chitrakoot and considered himself fortunate: Bakhani Mahima

यहां पर जगतगुरु की हस्तलिखित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। उप्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा से कई लोग दुश्मनी रखते हैं। भारतीय संस्कृति को कई बार उखाड़ने के प्रयास किए गए। आज चित्रकूट में पूरे दिन भगवान राम के मंदिरों और संतों के दर्शन हुए यह बेहद सौभाग्य का दिन रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक का नूतन बाल समाज द्वारा सम्मान : आमंत्रण पत्र भी सौंपा

उपभोक्ता आयोग ने एल आई सी पर 60 हजार ठोंका जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया ‘हमदर्द’: फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे

ब्रेकिंग न्यूज़