City News Uttar Pradesh
हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास
उत्तर प्रदेश

हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपराध की दुनिया का बादशाह कहा जाने वाला मुख्तार अंसारी अब टूट गया है। दया के लिए हाथ जोड़कर विनती कर रहा है, लेकिन उसकी पुरानी करतूतों को देखकर कोई भी नरमी नहीं बरत रहा। ऐसा ही गैंगस्टर के मामले में सुनवाई के दौरान एमपी-एमएल कोर्ट में हुआ। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी से कहा कि आप पर गैंगस्टर दोष सिद्ध हो चुका है। इसपर क्या कहना चाहते हैं। न्यायाधीश का यह वाक्य सुनकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित मुख्तार अंसारी हाथ जोड़कर अपनी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए विनती करने लगा कि मुझे कम से कम सजा सुनाई जाए।

हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास
Mukhtar Ansari kept pleading with folded hands: Judge sentenced him to ten years imprisonment

हांलाकि इसके बाद अपने फैसले में कोर्ट ने सबसे अधिकतम सजा दस वर्ष की सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अरविंद मिश्रा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में पहुंचे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। मुख्तार ने अपनी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए कम सजा सुनाने की विनती की तो वहीं उसके अधिवक्ता लियाकत अली ने भी कम सजा देने का अनुरोध किया।


अभियाेजन पक्ष के सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने पिछले पांच मामले में सजा होने व मुख्तार के गैंग का हवाला देते हुए कहा कि यह गंभीर प्रवृति के अपराधी हैं। इन्हें अधिक से अधिक सजा दी जाए। 15 मिनट तक न्यायाधीश ने दलील सुनी और उसके बाद यह कहकर अपने चैंबर में चले गए कि तीन बजे फैसला सुनाया जाएगा। अपर सत्र न्यायाधीश तीन बजे दोबारा वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में पहुंचे और अपना जजमेंट सुनाते हुए करीब 3:35 बजे मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर में अधिकतम दस वर्ष की सजा सुनाई।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश : कोरोना वैक्सीनेशन में करा रहे कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

City News Uttar Pradesh

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह !, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह की दरिया दिली, कोरोना से डरे नहीं मुझे बताये,नंबर किया जारी ……

ब्रेकिंग न्यूज़