24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा हैं की ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है, जिसमें किसी भी जाति का गरीब, पिछड़ा और वंचित व्यक्ति भी राजनीति के शिखर पर पहुंच सकता है। सबको सम्मान एवं वरदान मिलता है। उन्होंने इस दौरान भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान करने की अपील की।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान
Jal Shakti Minister Ramkesh said: All castes get respect and blessings in BJP.

जल शक्ति राज्य मंत्री हमीरपुर -महोबा लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा तिंदवारी जसईपुर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की आजादी के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीबों की बात तो की, लेकिन गरीबी दूर नहीं की। सपा, बसपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार और वंशवाद का पोषक बताते हुए आरोप लगाया कि इनके लिए सत्ता अपना और अपने परिवार के हितों को पूरा करने का साधन मात्र है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान
Jal Shakti Minister Ramkesh said: All castes get respect and blessings in BJP.

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि भाजपा को पहले कहा जाता था कि यह अगड़ों की पार्टी है, जबकि ऐसा नहीं है। यह सर्वसमाज की पार्टी है। सरकार की योजनाओं का पूरा का पूरा पैसा गरीबों के खातों में जा रहा है। बिचौलियों और दलालों की दुकानें बंद हो गई हैं। राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि समाज को जाति-धर्म में बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय हो रही हैं। ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान
Jal Shakti Minister Ramkesh said: All castes get respect and blessings in BJP.

भाजपा जाति-धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कहा की भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र को भारी बहुमत से जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में सहयोग करें। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री राम चंद्र चौहान, भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेस सिंह, संतोष गुप्ता, आनंद दिवेदी नें भी संबोधित किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : भुखमरी से जूझ रही महिला समाख्या कार्यकत्रियो ने सौपा डीएम को ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

किसान यूनियन की बैठक :समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति गुस्से का उफान !

City News Uttar Pradesh

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई का साया, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी

Banda : बांदा में बाजार से दवा गायब, मेडिकल किट का भी कोई आता-पता नहीं ! …

जसपुरा में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़