City News Uttar Pradesh
मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर मंडराया खतरा, बांदा पुलिस द्वारा बड़ा अलर्ट, कई रूट प्रभावित
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर ‘मंडराया’ खतरा, बांदा पुलिस द्वारा ‘बड़ा अलर्ट’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट में बारिश ने ऐसा ‘कहर’ बरपाया कि मंदाकिनी नदी का ‘जलस्तर तेजी से बढ़’ गया और ‘नदी-नालों’ का पानी ‘रास्तों पर खतरा’ बनकर उतर आया। कई प्रमुख मार्गों पर ‘यातायात प्रभावित’ होते ही ‘हालात’ को देखते हुए बांदा पुलिस ने ‘बड़ा अलर्ट’ जारी कर दिया है। पुलिस ने साफ कहा है जरूरत न हो तो चित्रकूट की ओर निकलने की गलती न करें।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' !अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने लोगों से मौजूदा हालात में ‘बांदा से चित्रकूट’ की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा-अतर्रा-चित्रकूट रोड और बांदा-बिसंडा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के बीच इन ‘रास्तों पर जाना जोखिम’ भरा हो सकता है। चित्रकूट से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए पुलिस ने ‘वैकल्पिक मार्ग’ सुझाए हैं। वाहन बांदा से वेंदाघाट होते हुए फतेहपुर की ओर जा सकते हैं। इसके अलावा बांदा-चिल्ला-फतेहपुर मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर मंडराया खतरा, बांदा पुलिस द्वारा बड़ा अलर्ट, कई रूट प्रभावितवहीं तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर भी ‘नदी-नालों’ में ‘तेज बहाव’ के कारण ‘यातायात प्रभावित’ है। पुलिस ने लोगों से इस मार्ग पर भी अनावश्यक सफर से बचने की अपील की है। पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और तेज बहाव वाली रपटों को लेकर ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ दी है। पानी का बहाव तेज हो तो उसे पार करने की कोशिश कतई न करें। बैरिकेडिंग हटाकर ‘आगे बढ़ना या पानी में वाहन उतारना जानलेवा साबित’ हो सकता है।मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर मंडराया खतरा, बांदा पुलिस द्वारा बड़ा अलर्ट, कई रूट प्रभावितपुलिस ने युवाओं को खास तौर पर ‘चेताया’ है कि ‘रील, वीडियो या फोटो’ के लिए बाढ़ के पानी में उतरकर अपनी जिंदगी खतरे में न डालें। कुछ सेकंड की वीडियो के लिए उठाया गया जोखिम पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। बांदा पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रास्ते की स्थिति जरूर पता करें। अनावश्यक यात्रा टालें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें विपक्षी दलों में सेंधमारी का अभियान किया शुरू ! बाल कुमार थामेंगे क्या कमल ?

City News Uttar Pradesh

जल निकासी की समस्या विकराल: 10 वर्षों से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी लोकतंत्र का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही जनसेवा की आवाज़

City News Uttar Pradesh

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘ढिलाई और लापरवाही’ पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को ‘जमकर फटकार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़