28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट और अभद्रतारोडवेज इंचार्ज, परिचालक और लिपिक को महंगा पढ़ गया।इन तीनों के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।


बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामखेलावन सोनकर पुत्र बाबादीन सोनकर ने कोतवाली में दी तहरीर दी है। कहा है कि पिछले माह 28 नवंबर को वह अपने एक पार्टी कार्यकर्ता पप्पू (अतर्रा) के साथ बांदा डिपो की बस से जिला मुख्यालय स्थित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। राज्य परिवहन निगम की बस के परिचालक फूलचंद्र प्रजापति को 500 रुपये देकर टिकट बनाने को कहा। परिचालक ने फुटकर न होने पर बाद में पैसा वापस करने की बात कही। बस के जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्होंने परिचालक से बकाया रुपये मांगे तो वह भड़क उठा और अभद्रता करने लगा। उन्होंने परिचालक की शिकायत स्टेशन इंचार्ज अरिमर्दन सिंह से की। आरोप है कि स्टेशन इंचार्ज ने परिचालक का पक्ष लेते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इसी बीच लिपिक कृष्णकांत त्रिपाठी भी मौके पर आ गए। स्टेशन इंचार्ज, परिचालक और लिपिक ने अभद्रता करते हुए धक्का मारकर रोडवेज बस स्टैंड परिसर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ल ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर परिवहन निगम के तीन कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की अंधेर गर्दी: बिना कनेक्शन दिये ग्रामीणों को थमा दिया बिल

City News Uttar Pradesh

मौसम का मिजाज लेने लगा ठंड की हिलोरें : कोहरा एवं गलन का हो रहा कहर

City News Uttar Pradesh

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, बिफरी सपा ने कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत !

City News Uttar Pradesh

वोट चोरी पर ‘कांग्रेस’ का रणघोष : मुख्य चुनाव आयुक्त का ‘फूंका’ पुतला, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़