23.7 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
जुए की 'महफिल' में पुलिस का 'धावा': मच गई भगदड़, 3 गिरफ़्तार, 3 अंधेरे में हुए फरार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

जुए की ‘महफिल’ में पुलिस का ‘धावा’: मच गई भगदड़, 3 गिरफ़्तार, 3 अंधेरे में हुए फरार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “रात के अंधेरे में जुए की महफिल सजी” थी और “रुपये की बाजियां” लग रही थीं। तरहटी कालिंजर-बेलाताल में पुराने गुंबद के पास चल रहे “जुए के खेल” की सूचना मिलते ही पुलिस ने “अचानक छापा” मार दिया। “घेराबंदी” होते ही “जुआरियों में भगदड़” मच गई। मौके से “तीन जुआरियों को गिरफ्तार” किया गया, जबकि “तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार” हो गए।जुए की 'महफिल' में पुलिस का 'धावा': मच गई भगदड़, 3 गिरफ़्तार, 3 अंधेरे में हुए फरारपुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात कालिंजर में गश्त के दौरान सूचना मिली कि पुराने गुंबद के पास “जुए का खेल” चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर “घेराबंदी कर छापा” मारा। पुलिस ने मौके से नवल किशोर, जयपाल और बाल किशन उर्फ बाटू को गिरफ्तार किया। तलाशी और मौके से कुल 5,145 रुपये नकद बरामद हुए।जुए की 'महफिल' में पुलिस का 'धावा': मच गई भगदड़, 3 गिरफ़्तार, 3 अंधेरे में हुए फरारइसके अलावा 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में लीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शेरा, चुन्नू और दुर्गेश मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गिरफ्तारी से बचने में कामयाबी हासिल की। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माता -पिता गये थे खेत: बेटी नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

मंत्री रामकेश नें लोकार्पण कार्यों की मचाई धूम : मोदी-योगी राज को सराहा

प्रेमी बना हत्यारा : गर्भवती प्रेमिका को बहाने से बुलाकर उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े नलकूप कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट, बिजली विभाग के अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे

बुंदेलखंड में ‘विकास’ का ‘नया मॉडल’ बना बांदा सदर: विधायक प्रकाश लिख रहे ‘नई इबारत’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़