29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईटेक टेक्नोलॉजी 'हब' बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी 'शिक्षा'
उत्तर प्रदेश

हाईटेक टेक्नोलॉजी ‘हब’ बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी ‘शिक्षा’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब गांव और श्रमिक बस्तियों के बच्चे भी भविष्य की तकनीक से सीधे रूबरू होंगे। किताबों तक सीमित शिक्षा का दौर अब पीछे छूट रहा है और अटल आवासीय विद्यालय ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘न्यू इंडिया’ की तकनीकी प्रयोगशाला के रूप में उभर रहे हैं। अब ड्रोन उड़ाना, रोबोट बनाना, स्पेस साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना केवल बड़े शहरों या महंगे स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा।

हाईटेक टेक्नोलॉजी 'हब' बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी 'शिक्षा'

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी अटल आवासीय विद्यालयों में कंपोजिट स्किल और इनोवेशन लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों, श्रमिक परिवारों और वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को 21वीं सदी की वैश्विक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। मंडल के इकलौते अटल आवासीय विद्यालय अछरौंड में वर्तमान में 640 छात्र पंजीकृत हैं। अब इन छात्रों को स्कूली स्तर पर ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, स्पेस साइंस, थ्री-डी प्रिंटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

हाईटेक टेक्नोलॉजी 'हब' बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी 'शिक्षा'

बच्चों को वैश्विक स्तर की तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अगले दो महीनों में चयनित विद्यालयों में अत्याधुनिक उपकरणों की स्थापना शुरू कर दी जाएगी और छह महीनों के भीतर लैब पूरी तरह क्रियाशील हो जाएंगी। सरकार देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों और विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ साझेदारी कर शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देगी। मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किए गए शिक्षक छात्रों को आधुनिक तकनीक की गहन और व्यवहारिक जानकारी देंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : व्यापारियों ने बाजार खोले जाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा संबोधित ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

यूपी : चौपाल में जल शक्ति मंत्री रामकेश ने लोगों की सुनी समस्याएं, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

“अमन” की डूबने से मौत या “हत्या” ! पुलिस के लिए बना “सरदर्द”, क्यों नहीं सीबीआई जांच ? …

City News Uttar Pradesh

Banda : क्षय रोगियों के लिए संजीवनी बनी निक्षय पोषण योजना …

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

ब्रेकिंग न्यूज़