![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। समितियों में आई खाद पर राजनीतिक मुल्लम्मा चढ़ गया हैं। किसानों को सुगमता से खाद सुलभ नहीं हो रही। भाजपा नेताओं के इशारे पर उनके मन मुताबिक खाद दी जा रही हैं। दो दिनों से टोकन से खाद वितरण है। लेकिन एक पखवारे से खाद के लिए परेशान तमाम किसानों के चेहरों पर मायूसी ही है।

किसानों का आरोप है कि प्रभारी चोरी-छिपे किसानों को 100 से 200 रुपये में टोकन बेच रहे हैं, जबकि रात दो बजे से मंडी में टोकन के लिए लाइन लगाने वाले किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। बसपा नेता कमला कांत त्रिवेदी का तो स्पष्ट आरोप है की भाजपा नेताओं का हुक्म चल रहा है।

वह जिसे चाह रहे हैं उसे ही आसानी से खाद उपलब्ध हो रही हैं। तिंदवारी क्षेत्र की समितियों में यही नजारा है। मंडी समिति के पीसीएफ सहित तीनों केंद्रों पर रैक से सीधे पांच-पांच टन खाद भेजी गई है । पखवारे भर से खाद के लिए भटक रहे किसानों के चेहरों पर कुछ उम्मीदें नजर आईं। पर वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था से उनमें निराशा है।

पीसीएफ, डीसीडीएफ व किसान सेवा केंद्र पर करीब 200-200 टोकन बांटे गए। मौके पर न तो कोई पुलिसकर्मी नजर आया और नहीं राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी। किसान एक-एक बोरी डीएपी खाद के लिए केंद्रों पर नंबर का इंतजार करते रहे। एक टोकन पर दो बोरी डीएपी खाद दी गई। एक बोतल तरल डीएपी भी 600 रुपये की थमाई गई, जिसका उपयोग किसान नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल ज्यादा समितियों में खाद पहुंचने पर किसानों को कुछ राहत है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
