![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्टेडियम योद्धा नें फाईनल मुकाबला जीता। पहला मुकाबला आर्य कन्या बीपी एमपी छोटी बाजार के बीच खेला गया। आर्य कन्या की टीम ने 22/13 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जीजीआईसी और पुलिस लाइन के बीच हुआ। जिसमें जीजीआईसी की टीम ने पुलिस लाइन को 17/22 से हराया। तीसरा मुकाबला सरस्वती मंदिर एवं स्टेडियम बांदा के बीच हुआ।

स्टेडियम बांदा ने सरस्वती मंदिर को 28 17 से हराया। इसी तरह सेमीफाइनल में स्टेडियम बांदा एवं जीजीआईसी के बीच हुआ। स्टेडियम बांदा 28/19 से विजयी हुई। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम योद्धा ने आर्य कन्या को 24/19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम योद्धा एवं स्टेडियम बांदा के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम योद्धा नें स्टेडियम बांदा को कड़ी टक्कर दी। मैच में स्टेडियम योद्धा ने स्टेडियम बांदा को 31/29 से हराया।

फाइनल मुकाबले में अंजली यादव, आस्था यादव तथा आफरीन के अच्छे खेल की बदौलत स्टेडियम योद्धा 2 अंको से विजई रही। स्टेडियम बांदा से खेल रहीं अलशिफा जिया पायल अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाई। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनकर आभार व्यक्त किया। विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से सम्मानित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
