
- विनोद मिश्रा
बांदा। कड़कती ठंड और कोहरे के बीच जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार और मंगलवार की रात तेज कोहरे और शीतलहर ने मेन सप्लाई को ही ठप कर दिया। इसके लोग घरों में ठिठुरते हुए बिजली की गर्माहट से वंचित रह गए।

मामला इतना गंभीर है कि जनता इसे रामचरितमानस की चौपाई “कुम्हड़ बतिया तर्जनी देखि, मुरझाई” से जोड़ रही है।यानी प्रकृति की थोड़ी सी तिरछी निगाह के आगे व्यवस्था छिन्न-भिन्न और असहाय हो जाती है। बीती रात से बुधवार दिन भर जिला मुख्यालय के सभी फीडर बार-बार ट्रिप होते रहे। बिजली विभाग की ढीली व्यवस्था ने आम जनता के लिए जिंदगी को नरक बना दिया। हीटर, इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट और अन्य साधनों के अभाव में लोग ठिठुरते हुए अपने घरों में ठंड से राहत पाने में असफल रहे।

बुजुर्ग, बच्चे और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए। नागरिकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग और प्रशासन ठंड के मौसम में कोई सतर्कता नहीं रखते। पुराने फीडर, अधूरी मरम्मत और अकुशल प्रबंधन की वजह से यह समस्या बार-बार उभर रही है। यदि विभाग ने तुरंत सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और भयावह हो सकती है।

लोगों का कहना है कि ठंड और बिजली की अस्थिर आपूर्ति ने उनके लिए जीवन को जोखिम भरा बना दिया है। कई इलाकों में लोग घंटों बिना बिजली के बैठे रहे,और प्रशासन की निष्क्रियता ने जनता में गुस्सा और हताशा पैदा कर दी है। नागरिकों का कहना है कि यह केवल सर्दी की समस्या नहीं है, बल्कि बिजली आपूर्ति में संरचनात्मक कमी, भ्रष्टाचार और लापरवाही का साफ संकेत है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
