-जमीनी विवाद के मामले को बनाया दुष्कर्म का मामला !
– बेंची जमीन को हडपने के लिए महिला पर साजिश का आरोप !
- विनोद कुमार मिश्र
बांदा- जिला पंचायत सदस्य एवं पत्रकार राम बाबू निषादके मामले नया मोड़ आया है। अंततोगत्वा उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 420 एंव 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
दरसल पूरा मामला समझने के लिये इसकी पृष्ठभूमि में जाना जरूरी है। गांवदारी के पुराने मामलों को बढा चढाकर जिला पंचायत सदस्य एंव पत्रकार जो वर्तमान में शहर के मोहल्ला जरैली कोठी निवासी हैं उनके चरित्र व सामाजिक प्रतिष्ठा को तार तार करनें के पीछे एक जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर उन पर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का मामला जमीन बेचने वाली महिला नें दर्ज करा दिया था। हालांकि दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने एक साल पहले भी इसी मामले पर सुलहनामा किया था!
साजिशकर्ताओं द्वारा गांवदारी के पुराने मामलों को इतना बढा चढाकर पेश किया गया जैसे राम बाबू कोई दुर्दांत अपराधी हो! जबकि यह पूरा मामला एक जमीनी विवाद को लेकर है!जिस सम्बन्घ में आरोपी महिला के ऊपर उपरोक्त धाराओ में मुकदमा कोतवाली में दर्ज हो गया। रामबाबू निषाद ने एक महिला से लगभग चार बीधे जमीन जनवरी माह में खरीदी थी। जिसके बदले महिला को उसने पांच लाख रूपये नकद व शेष चेक के माध्यम से भुगतान किया था। रजिस्ट्री विभाग में सर्वर न होने के कारण महिला जमीन बिक्री के लिए बयान नहीं दे पायी। बस यहीं से पूरी कहानी बदल गयी। महिला को कुछ साजिशकर्ताओं ने अपने पक्ष में लेकर रामबाबू निषाद पर बलात्कार की मनगढंत कहानी लाद दी!चौकी से लेकर एडीजे तक महिला द्वारा शिकायती पत्र दिलाये गये। रामबाबू निषाद पर बलात्कार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही साजिशकर्ताओं ने रामबाबू निषाद के गांवदारी के मामलों को बढा चढाकर पुलिस के सामने पेश किया । रामबाबू निषाद पंद्रह सालों तक अपने गांव मुरवल के प्रधान रहे। इसके बाद वह जिला पंचायत सदस्य चुने गये। उनपर गांव की एक महिला की मदद करना भारी पड गया! महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमा में राम बाबू ऩे हवाला दिया है की इसी वर्ष जनवरी माह में महिला ने उनके पास आकर जमीन खरीदने को कहा। जिस पर उन्होंने जमीन की कीमत पांच लाख रूपये नकद व शेष चेक के माध्यम से अदा किया। स्टाप पेपर मय गवाहों के पूरी तरह तैयार हो गये। रजिस्ट्री आफिस में सर्वर न आने के कारण महिला के बयान नहीं हो पाये। जिसके बाद महिला को कुछ साजिशकर्ताओं ने अपने पक्ष में कर लियाऔर वह रजिस्ट्री आफिस बयान देनें दूसरे दिन नहीं पहुंची। और राम बाबू पर दुबारा से झूठे आरोप लगाये जाने लगे।अब रामबाबू ने पुनः आलाधिकारियों से मांग की है कि उन्होंने सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिये है। जिसके आधार पर जांच करायी जाये। कहा कि वह निर्दाष है, और उनकों जबरन किसी भी दुष्कर्म के झूठे मामले में न घसीटा जाये।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
