
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी” की “पहल से बांदा” में “दीपावली” जैसा “नजारा” देखने को मिला।
पूरे जिले में कार्यकर्ताओं ने “दीप जलाए, पटाखे फोड़े और आतिशबाजी” से “आसमान रोशन” कर दिया। विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन को “सेवा पर्व” के रूप में मनाया।
जिला चिकित्सालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक प्रकाश ने किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि 145 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को “विकास की मुख्यधारा” से जोड़ने के लिए लगातार काम किया है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए निरंतर काम करना होना चाहिए।
विधायक ने कहा कि “रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मानवता की सेवा” है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में काम आ सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित करना “सेवा भावना को जमीन पर उतारने” का प्रयास है। उन्होंने “युवाओं और समाज” के सक्षम लोगों से नियमित रूप से “रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों” की मदद के लिए “आगे आने का आह्वान” किया।
कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार, अमित सेठ भोलू, आनंदी साहू, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, निखिल सक्सेना, मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, नगर अध्यक्ष उत्तरी संतोष राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा पप्पू सहित “बड़ी संख्या” में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
