City News Uttar Pradesh
फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय 'अधर' में
उत्तर प्रदेश

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में फाइनेंस कंपनियों द्वारा लूटे गए हजारों जमाकर्ताओं ने अब केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा दी है। गुरुवार को ठगी के शिकार लोगों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। कड़े शब्दों में कहा कि जब कानून है, अधिकारी हैं, नियम हैं तो फिर भुगतान प्रक्रिया बंद क्यों पड़ी है? लोगों का दर्द साफ है कंपनियां बंद, दफ्तर बंद, और अब भुगतान पटल भी बंद, आखिर जनता कहां जाए ?

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय 'अधर' में

ज्ञापन में बताया गया कि टोगो रिटेल मार्केटिंग, वी-ऑल म्यूचुअल बेनिफिट निधि, पेट्रान मिनिरल एंड मेटल्स, जीजीआई सर्विसेज, कामधेनु और पीएसीएल जैसी कई कंपनियां वर्षों तक बांदा और आसपास के जिलों में सक्रिय रहीं। इन कंपनियों ने लालच भरी योजनाएं, ऊंचे रिटर्न का वादा, “सुरक्षित निवेश” के नाम पर भरोसा और एजेंटों के नेटवर्क के सहारे हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए।

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय 'अधर' में

लेकिन जैसे ही सरकार ने अनियमित जमा योजनाओं को प्रतिबंधित किया कंपनियां रातों-रात दफ्तर बंद कर गायब हो गईं। जनता की पूरी पूंजी डूब गई। वर्ष 2019 में संसद ने ठगी पीड़ितों को राहत देने के लिए अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून (बड्स एक्ट) बनाया। इस कानून के तहत ठगी करने वाली कंपनियों की संपत्ति जब्त, उनकी नीलामी और जुटाए गए धन से निवेशकों को भुगतान की प्रक्रिया तय की गई।

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय 'अधर' में

राज्य सरकार ने चित्रकूटधाम मंडल बांदा के मंडल आयुक्त को सक्षम अधिकारी भी नियुक्त कर दिया था। जिले में जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित कर आवेदन भी लिए गए। लेकिन कुछ दिनों बाद ही आवेदन लेने की प्रक्रिया अचानक बंद कर दी गई। भुगतान पटल भी बंद कर दिया गया। डाक से भेजे गए आवेदन आज तक लंबित पड़े हैं। पीड़ितों का सीधा आरोप है की “सरकारी प्रक्रिया कागजों में चल रही है जमीन पर शून्य !”

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मझला रोजा के साथ इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

विधायक प्रकाश बांदा में चलायेंगे “आपरेशन लोटस” ? सुनील पटेल होंगे प्रमुख किरदार !

City News Uttar Pradesh

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

घर में सो रहें युवक की गोली लगाने से मौत : परिजन बोले रंजिशन हुई हत्या

City News Uttar Pradesh

मोंथा ने छोड़ा मोर्चा : बदला मौसम का मिजाज, सूर्य नें दिये दर्शन

City News Uttar Pradesh

विकास का ‘नया अध्याय’ शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़