City News Uttar Pradesh
नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया 'प्रशासन का दर्पण'
उत्तर प्रदेश

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में सड़क ‘हादसों की बढ़ती घटनाओं’ पर ‘रोक’ लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी ‘गंभीरता’ से ‘मैदान में उतर’ आया है। इसी क्रम में 11 दिसंबर को झंडा चौराहे पर यातायात सुरक्षा पर केंद्रित एक बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया 'प्रशासन का दर्पण'

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को जन-जन की जिम्मेदारी बनाना है। भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में एक ऐसा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने भीड़ को झकझोर कर रख दिया।

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया 'प्रशासन का दर्पण'

नाटक में छात्राओं ने लापरवाही, तेज रफ्तार,नशे में गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन दौड़ाने जैसी गलतियों को समाज की सबसे बड़ी दुर्घटना बताते हुए चेताया बिना लाइसेंस वाहन चलाना खुद मौत को न्योता देना है। हेलमेट फैशन नहीं, परिवार की सुरक्षा है। रफ्तार नहीं, जिम्मेदारी बनो। फोन सड़क का नहीं, ध्यान का दुश्मन है। इन संदेशों ने वहां मौजूद लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया 'प्रशासन का दर्पण'

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि “हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इन मौतों की सबसे बड़ी वजह ‘लापरवाही’। जब तक लोग यातायात नियमों को संस्कृति की तरह नहीं अपनाएंगे, हादसे नहीं रुकेंगे। कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम, छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने मिलकर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से मांगा जवाब : यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का है मामला

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

पूर्व विधायक के भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज, रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव

City News Uttar Pradesh

बांदा में युवती के ‘लापता’ होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़