
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय के कालू कुआं स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय भूपेंद्र की कमरे से गोली चलने की आवाज आई और देखते ही देखते एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। सिर में गोली लगने से भूपेंद्र की मौत हो गई, पर सवालों की फेहरिस्त मौत से भी बड़ी है।

परिवार के अनुसार भूपेंद्र रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर लौटा था। उस वक्त वह शराब के नशे में था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इधर उसके परिवार वाले भोजन कर रहे थे, उधर अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी ! परिजन दौड़े और जो दृश्य देखा, उससे सबकी सांसें रुक गईं। भूपेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। गोली सिर को चीरते हुए आर-पार हो चुकी थी।

उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू की है, लेकिन घटनास्थल की स्थितियां और मोबाइल से मिले संभावित सुराग इस केस को साधारण नहीं होने देते। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि मृतक भूपेंद्र का किसी लड़की से अवैध संबंध था। और वह लड़की लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही थी! यही दबाव भूपेंद्र पर मानसिक बोझ बनकर टूट गया? या फिर यह केवल अफवाह है और सच्चाई कुछ और ?

पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस एंगल पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक ने बताया कि कमरे से तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं, हथियार व अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है, हर एंगल आत्महत्या, संबंध, ब्लैकमेलिंग, आर्थिक विवाद सब पर जांच हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
