
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर के कालुकुआं एवं स्वराज कालोनी मोहल्ले में शुक्रवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण की गहन समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुद बैठक की अध्यक्षता की।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू एवं उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विधायक प्रकाश नें कहा कि “न कोई नाम छूटे और न कोई वैधानिक नाम कटने पाए”, इसके लिए प्रत्येक बूथ और बीएलओ कर्मी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से ‘बीएलओ’ साथियों के ‘मनोबल’ को बढ़ाने पर ‘जोर’ दिया। कहा कि उनकी मेहनत ही मतदाता तक सही और समय पर जानकारी पहुँचाने का आधार है।

उन्होंने कहा कि ‘एसआईआर लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने का एक उत्कृष्ट कदम है’। इस प्रक्रिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर योगदान देना चाहिए। बैठक में विधायक प्रकाश ने निर्देश दिए कि सभी पार्टी कर्मी अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क करें।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें कहा की मतदाता फॉर्म को सटीक एवं सुदृढ़ रूप से भरवाने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएँ। यह केवल चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

बैठक में बूथ स्तर के प्रमुख पार्टी जन और बीएलओ कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने अपने विचार साझा किए और अपने-अपने क्षेत्र में किए जाने वाले कामों की योजना प्रस्तुत की। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक बूथ के लिए रणनीति पर चर्चा की और सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
