26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम
उत्तर प्रदेश

फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक बार फिर किचन की थाली महंगी हो गई है। सब्जी से लेकर खाद्य पदार्थों के दामों तक में इजाफा हो गया है। आटा व मैदा दो-दो तो अरहर दाल व सरसों के तेल की कीमत में 10-10 रुपये का इजाफा हुआ है। यही नहीं, भीषण गर्मी के चलते सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम
Kitchen thali has become expensive again, prices of vegetables and other food items have increased

किराना व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने के पीछे कमजोर फसल और गर्मी को कारण बताया है। व्यापारियों के मुताबिक मई में केरल में सामान्य से अधिक तापमान होने से इस बार इलाइची और काली मिर्च की फसल से कम उत्पादन होने की संभावना है। वहीं, अरहर और चने दाल की पैदावार भी कम हुई है। इस कारण दालों के भी दाम बढ़े हैं। व्यापारियों ने बताया कि एक महीने पहले तक 105 रुपये लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 125 रुपये में मिल रहा है। वहीं, चना दाल की कीमत भी 75 से बढ़कर 90 रुपये किलाे पहुंच गई है। 170 रुपये किलो से बढ़कर अब अरहर दाल के दाम 180 रुपये पहुंच गए हैं।

फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम
Kitchen thali has become expensive again, prices of vegetables and other food items have increased

वहीं, सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र ने बताया कि 30-30 रुपये किलो बिकने वाली लौकी, भिंडी अब 40-40 रुपये में मिल रही है। वहीं, तोरई की कीमत 20 से 40, बैंगन की 30 से 50, टमाटर, करेला व प्याज की 20 से 30, आलू की 25 से 30, टिंडे व परवल की 40 से 60 रुपये किलो हो गई है। हरी धनिया ढाई सौ रुपये किलो पर झंडा गाड़े है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में सब्जियां खराब होने से कीमतें बढ़ गई हैं। ड्राई फ्रूट्स के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 700-700 रुपये किलो बिकने वाले काजू और बादाम की कीमत में 100-100 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं, 200 रुपये किलो बिकने वाले किसमिस अब 250 रुपये में मिल रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल ने दी जयंती देवी को श्रद्धांजली

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजार में जमकर खरीददारी: बिक गये लगभग दो करोड़ के पटाखे

City News Uttar Pradesh

कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त : पीडब्लूडी चैन की नींद सुप्त …

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती

City News Uttar Pradesh

9.30 करोड़ से बदलेगी बांदा की तस्वीर: 469 ग्राम पंचायतों के लिए खुला विकास का ‘खजाना’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़