City News Uttar Pradesh
बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी, अफसरों की जमकर लगाई क्लास
उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी, अफसरों की जमकर लगाई क्लास

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ऊर्जा मंत्री, विद्युत निगम के चेयरमैन और अधिकारियों को तलब किया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भीषण गर्मी और लू के दौरान प्रदेश में हो रही अप्रत्याशित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग, “मरम्मत का बहाना” बनाकर किए जा रहे “अनुचित शटडाउन” पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी व मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी, सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाने के सख्त निर्देश
CM Yogi expressed strong displeasure over power cuts, strict instructions to set up control rooms in all districts

उन्होंने विद्युत कार्मिकों की ओर से उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार न करने तथा बिजली व्यवस्था सुधार के लिए कार्य संस्कृति में बदलाव न लाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। शक्तिभवन में बिजली व्यवस्था व कामों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पूरा शक्तिभवन विद्युत कार्यों को लेकर सचेत नहीं है। यहां पर अधिकारियों के बैठने का कोई लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। ये सब मिलकर ऊर्जा विभाग की बदनामी करा रहे हैं। बिजली विभाग के कार्मिकों की लापरवाही से व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है।

add
उन्होंने निदेशक तकनीकी कमलेश बहादुर सिंह के काम व निदेशक व्यावसायिक अमित श्रीवास्तव के राजस्व संग्रह को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इन्हें जल्द ही अपने काम में सुधार की चेतावनी भी दी। सुधार न होने पर दोनों अधिकारियों से काम की जिम्मेदारी हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में जाने और अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। हर डिस्काम व एक-एक उपकेंद्र व फीडर के काम की निगरानी करने को भी कहा। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के प्रति शक्तिभवन में बैठे उच्च अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। ऐसी कार्य संस्कृति स्वीकार्य नहीं होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रेलइंजन में फंसकर इलेक्ट्रिक लाइन टूटी, कई ट्रेनें हुई बाधित …

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh

बांदा में रिश्तों का कत्ल : दिव्यांग पिता के दूध मांगने पर बदले में कलयुगी बेटे ने दी दर्दनाक मौत …

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद “रानी बेटी राज करें”

City News Uttar Pradesh

भाजपा को एक और मौका देने की जरूरत: राजा बुंदेला

City News Uttar Pradesh

सांसद-विधायकों की आपसी लड़ाई ने बिगाड़ा भाजपा का सियासी खेल: यूपी में चुनाव की जगह लड़ रहे थे खुद की जंग

ब्रेकिंग न्यूज़