29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का प्रकोप : डीएम ने दिया निर्देश, एल-2 कोविड अस्पताल में बढ़ाई जाए बेडों की संख्या …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जिलाधिकारी ने विकास भवन में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक की। सीएमओ ने वर्तमान हालात व मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर व ग्रामीण इलाकों में 258 कंटेंमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। डीएम ने एक रजिस्टर में प्रवासियों का विवरण दर्ज करने के साथ कंट्रोल रूम में नोट कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि आरआरटी टीमें ठीक प्रकार से कार्य करें। जहां ज्यादा केस निकल रहे हैं, उन स्थानों को तत्काल कंटेंमेंट जोन घोषित किया जाए। कोविड की गाइड लाइन का पूर्णत : पालन किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि डीएसओ पोर्टल पर रैपिड एंटीजिन, आरटीपीसीआर एवं कांटेक्ट ट्रेसिग प्रतिदिन दर्ज कराई जाए।

शासन के निर्देशानुसार प्राइवेट बड़े अस्पतालों को चिन्हित करते हुए उनमें मैनपावर एवं लाजिस्टक आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराएं। निर्देश दिया कि मुहल्ला एवं ग्राम निगरानी समिति को एलर्ट मोड में रखा जाए। एक रजिस्टर तैयार कराया जाए, जिसमें आने वाले प्रवासियों का नाम पता आदि अंकित करके पूरा विवरण संबंधित चिकित्साधिकारी एवं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराया जाए।


– 60 आइसोलेशन व 15 आइसीयू बेड क्रियाशील

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि एल-2 कोविड अस्पताल जिला चिकित्सालय में 60 आइसोलेशन बेड एवं 15 आइसीयू बेड क्रियाशील कराए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एल-2 कोविड अस्पताल में बेडों की संख्या 150 की जाए।

– बिना मास्क के 182 का चालान

सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मास्क न लगाने पर 182 व्यक्तियों का चालान किया गया है। गुरुवार को 82 लोगों का चालान किया गया।

– वैक्सीन वेस्टेज करने वालों से स्पष्टीकरण

वैक्सीनेशन की समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि सीएचसी बिसंडा, बबेरू, तिदवारी और आजाद नगर में पांच फीसद से अधिक वैक्सीन वेस्टेज की गई है। डीएम ने संबंधित से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने बाद में सेंटर का निरीक्षण भी किया। सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की आफत : सूखे के छाये काले बादल, खेती बर्बाद ! …

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh

दहेज की भूख ने बेटी की जिंदगी को बनाया ‘नर्क’: पति समेत चार पर मुकदमा हुआ दर्ज !

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली के नहीं है अच्छे दिन : धड़ाम हो गई है पूरी संचालन व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

नमामि गंगे योजना ‘फेल’ ? कागजों में बह रहा पानी, हकीकत में ‘बूंद-बूंद’ को तरस रहे ग्रामीण ?

City News Uttar Pradesh

कल्याण सिंह का पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा : प्रकाश …

ब्रेकिंग न्यूज़