
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने “योगी सरकार के 9 वर्ष” के कार्यकाल को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये उनके ‘पीडीए’ को फर्जी बताया। कहा की यूपी में आ रहे चुनाओं में सपा के “पीडीए” की धज्जियां उड़ जायेंगी। भाजपा 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश योगी के नौ सालों के कार्य काल की मीडिया से वार्ता में “सरकार की उपलब्धतायें” गिना रहे थे। उन्होंने योगी सरकार के “नौ वर्ष के कार्यकाल” को “सुशासन का बेमिसाल उदाहरण” बताया है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, “मुझे 2016-17 का वह समय याद आता है जब यूपी गुंडों और माफियाओं का प्रदेश बन चुका था। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि 2017 में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीतकर जो कीर्तिमान स्थापित किया था, उसे 2027 के विधानसभा चुनाव में तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “2027 में 2017 से भी बड़ी विजय” होगी।
रामकेश निषाद नें नौ वर्षों के विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि यूपी के 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को 99 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में दिए गए हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से बिना किसी भेदभाव के (चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का) हजारों करोड़ रुपये की मदद जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि भाजपा सरकार न होती, तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कभी संभव नहीं हो पाता।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
