City News Uttar Pradesh
विकास के नाम पर 'भ्रष्टाचार' की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से 'सड़न' !
उत्तर प्रदेश

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीसी सड़क ने “विकास के दावों” की “पोल खोल” दी है। करीब 90 लाख रुपये की लागत पैलानी क्षेत्र के “खप्टिहा कलां गांव” में तैयार हो रही इस “सड़क” को लेकर ऐसे “खुलासे” सामने आए हैं, जिन्होंने “पूरे सिस्टम को कटघरे” में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का जिंदा नमूना तैयार किया जा रहा है।

विकास के नाम पर 'भ्रष्टाचार' की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से 'सड़न' !

बस स्टैंड से पंचायत भवन तक बन रही इस सड़क को लेकर जब ग्रामीणों ने आवाज उठाई, तो निर्माण कार्य की असलियत सामने आई। मौके पर देखा गया कि बिना बेस लेयर डाले सीधे सीसी डाली जा रही है, जो इंजीनियरिंग मानकों का खुला मजाक है। गांव के कल्लू, बबलू, अंकित, रामराज, राजू और मोहित ने आरोप लगाया कि निर्माण में न तो मानक के अनुसार गिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है और न ही गुणवत्ता का कोई ध्यान रखा जा रहा है। सड़क के नीचे घटिया काली पन्नी बिछाकर उसके ऊपर सीमेंट डाल दिया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विकास के नाम पर 'भ्रष्टाचार' की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से 'सड़न' !

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाएगी और करोड़ों की सरकारी योजना धूल में मिल जाएगी। जिस सड़क को गांव की लाइफलाइन माना जा रहा था, वही अब लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह काम पूरी तरह “कागजों में पास और जमीन पर फेल” है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फार्मर रजिस्ट्री ‘फेल’: 62 हजार किसान फंसे, अब ‘सम्मान निधि’ पर लटकती ‘तलवार’ !

मुख़्तार के पुनः बांदा जेल आते ही “माहौल हो गया खुशनुमा” ? “बहारो फूल बरसाओ” सा नजारा !

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरसा कुदरत का कहर: बांदा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, छह लोग गंभीर झुलसे

City News Uttar Pradesh

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया

फतेहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

City News Uttar Pradesh

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़