26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान
उत्तर प्रदेश

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, और भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। यूपी के बांदा जिले से भाजपा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी हरीश खुराना के पक्ष में प्रचार की कमान संभाल ली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई और घर-घर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्देश दिया।

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

मंगलवार को कर्मपुरा मंडल कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें बूथ संख्या 156, 157, 158 के प्रभारी शामिल हुए। विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं के बीच जाकर आम आदमी पार्टी की विफलताओं और भाजपा की योजनाओं को मजबूती से रखें। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने की रणनीति पर मंथन हुआ। विधायक प्रकाश दिवेदी  ने कहा कि चुनाव बूथ से जीते जाते हैं, इसलिए हमें हर बूथ को जीतने पर फोकस करना होगा।

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

विधायक दिवेदी ने कहा कि “मोदी सरकार की योजनाएं, गरीबों को मुफ्त राशन, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं जनता को सीधे फायदा पहुंचा रही हैं, हमें इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना होगा।” बैठक में मंडल अध्यक्ष के.के. तिवारी, विस्तारक सुशील गुप्ता, चंद्रमती, खंड प्रमुख अभय प्रताप सिंह, पन्ना प्रमुख महानंद सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में जन संपर्क कार्य हुआ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हिनियस क्राइम: 85 साल की वृद्धा की गला रेतकर खौफनाक हत्या, गांव में दहशत

City News Uttar Pradesh

दांदो खदान में खाक हो रही ‘योगी सरकार की खनन नीति’ ? माफिया के आगे सिस्टम ने टेके घुटने ?

प्रणव त्रिपाठी को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति में शामिल करने से हर्ष …

City News Uttar Pradesh

Banda : सात राज्यों का किसान मेला क्या धो पाया किसानों के मनों का मलाल ? “खुदा जानें ” ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़