– विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर महिला प्रत्याशियों की होड़ है। टिकट के लिये भाजपा के “धन बली पुरुषों की महिलायें पैसा फ़ेंको तमाशा देखो की तर्ज” पर टिकट के लिये आवेदन झोंक दिये है। अभी से “मिष्ठान वितरण की भी धुआंधार देखने को मिल रही” है। “सास -बहू नें भी टिकट के लिये आवेदन ठोंक” रखा है।

इसके साथ ही “दो सगी बहने भी टिकट के लिये जोर आजमाईश” में है। बांदा नगर पालिका महिला सीट के लिये आरक्षित है। अब इनमें जिन प्रमुख महिलाओं का नाम लिया जा रहा है उसमें सर्वाधिक चुस्की दार चर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की पत्नी “मुन्नी देवी एवं महिला प्रकोष्ठ कि जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता” को लेकर है। वंदना गुप्ता की मुन्नी देवी चचिया सास हैं। वंदना के पति शिवपूजन बांदा पालिका अध्यक्ष का पिछला चुनाव लड़े थे पर हार गये।

इसी क्रम में टिकट मांग रही ममता मिश्रा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामरतन शर्मा की पुत्र वधू सुमन शर्मा नें भी टिकट के लिये आवेदन किया हैं। यह दोनों बहने भाजपा की सक्रिय राजनीति में हैं और शैक्षणिक स्तर पर योग्य एवं प्रखर वक्ता भी हैं। इसके अलावा महिला आयोग की सदस्य सक्रियता में ओजस्वी प्रभा गुप्ता भी टिकट की दावेदारी में हैं। पालिका की पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, रामकिशुन बासू की पत्नी जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष लेकिन महज कुशल ग्रहणी मालती बासू की नजरें भी अध्यक्ष पद पर हैं। एक महत्व पूर्ण नाम सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के “प्रतिनिधि रजत सेठ की पत्नी वर्षा सेठ” का भी हैं।
विधायक प्रतिनिधि के रूप में वर्षा के पति “रजत सेठ सभी वार्डों में विकास और सेवा के लिये चर्चित” रहते हैं। अन्य नामों में अमित सेठ भोलू, मनोज जैन की पत्नियों का भी हैं। जिला पंचायत की पूर्व सदस्य प्रीती साहू नें भी टिकट मांगा हैं। भाजपा के जिला महामंत्री कल्लू राजपूत भी अपनी पत्नी को टिकट के लिये प्रयास रत हैं। कुल मिलाकर टिकट मांग रही महिलाओं में अधिकांश तो ऐसी हैं कि उनको न तो वार्डों की जानकारी हैं और न वहां की समस्याओं की। लेकिन सेवा भाव नहीं मेवा भाव को लक्ष्य बनाकर टिकट हासिल करने का जाप हो रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
