27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिथिल रहने पर 11 जिलाध्यक्ष बर्खास्त …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। शांत तथा सौम्य रहने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों के खिलाफ बड़ा सख्त एक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को एक्टिव न रहने वाले 11 जिलों के पार्टी अध्यक्ष को करारा सबक दिया है। सपा प्रमुख के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 11 जिलाध्यक्षों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।


समाजवादी पार्टी के गोंंडा, झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, मऊ, गौतमबुद्धनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही व ललितपुर जिलाध्यक्ष को उनके पद से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी के ऊपर जिला पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगने पर हटाया है।


गोंडा से सपा प्रत्याशी ने पर्चा ही नहीं दाखिल किया था। पर्चा दाखिला न होने पर गोंंडा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप को हटा दिया गया है। श्रावस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन भी न हो पाने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादवनेतृत्व की ओर से उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया है।इसके अलावा अन्य दस जिलाध्यक्ष के भी नामांकन के दौरान मुस्तैद न रहने पर कार्रवाई की गई है।


– फर्रुखाबाद के सचिन छह वर्ष के लिए निष्कासित
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 जिला पंचायत अध्यक्ष पर एक्शन लेने के साथ फर्रुखाबाद के नेता पर भी सख्त कार्रवाई की है। फर्रुखाबाद के सचिन यादव को पार्टी गतिविरोधी के कारण छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

हिंदू-मुस्लिम ‘सौहार्द’ की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका ‘जज्बा-ए-अकीदत’

City News Uttar Pradesh

किसी भी आरटीओ दफ्तर में हो जायेगी वाहनों की फिटनेस : पंजीकरण वाला जिला नहीं अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश: आईटी एक्ट में फंसेंगे अफवाहबाज !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़