23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिन्दा फूंका, हुई दर्दनाक मौत …

 

– गिरवां थाने के बहोरवा पुरवा गांव में हुई घटना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक युवक ने शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगा ली और खुद को जिन्दा फूंक दिया। बचाने पहुंची मां भी आग बुझाने में झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर कमलेश की मौत हो गई। जबकि मां का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।


गिरवां थाने के बहोरवा पुरवा गांव निवासी कमलेश (24) पुत्र बलवीर शनिवार की सुबह अपने घर में था। घर में सूना मौका देखकर उसने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। धू-धूकर जलते हुए कमलेश को मां मुन्नी देवी (50) ने देखा तो आग बुझाने लगी, इस दौरान मां भी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन-फानन में मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर कमलेश की मौत हो गई। जबकि झुलसी मां मुन्नी का उपचार किया जा रहा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। मृतक परिजनों ने बताया कि कमलेश परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। अभी कुछ दिनों पूर्व ही घर वापस आया था। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बात का कारण नहीं बता सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : चौपाल में जल शक्ति मंत्री रामकेश ने लोगों की सुनी समस्याएं, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

Banda : पांच अभियुक्तों को पुलिस ने असलहों और बाइक समेत दबोचा…

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

City News Uttar Pradesh

डीएम की पहल दिखा रही रंग : भूसादान महाअभियान के अन्तर्गत गौवंशों के लिए दान में मिला कुन्तलों भूसा

चंद्रशेखर का एलान: भाजपा से मुक्ति लोकतंत्र की लड़ाई, हर गांव में बनायेगें वोट रक्षक दल

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

ब्रेकिंग न्यूज़