फतेहपुर। थरियांव थाने के डेलारा मजरे दिमंगतपुर गांव में जलकेशन लोधी हत्याकांड के दूसरे शूटर की तलाश में पुलिस की दो टुकडिय़ां लोकेशन मिलने पर प्रयागराज व बांदा-चित्रकूट गईं थी। वहां शूटर का कोई सुराग नहीं लग सका जिससे पुलिस बैरंग वापस आ गई। अब पुलिस गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके बाद भी शूटर गिरफ्तार या हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी।
दिमंगतपुर गांव निवासी किसान जलकेशन उर्फ लाला लोधी की 05 दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात का सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने राजफाश कर साजिशकर्ता बेटे इंदल , इसके मौसा मान सिंह, मामा कामता सिंह व शूटर अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शूटर अबरार के साथ दिवंगत के सिर पर तमंचे से दूसरा फायर करने वाला शूटर रामजीत उर्फ बच्चा निवासी हासिमपुर भेदपुर थाना थरियांव अभी भी फरार है। दूसरे हत्यारोपित शूटर को पकडऩे के लिए थरयाविं थाने से पुलिस की दो टीमों में एक टीम प्रयागराज व दूसरी टीम बांदा-चित्रकूट के लिए रवाना की गई थी लेकिन शूटर नहीं मिल सका जिस पर चार दिन बाद ये दोनो टीम बैरंग वापस आ गई।

– एनबीडब्ल्यू वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू
थरियांव इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फरार शूटर रामजीत को पकडऩे के लिए दो टीमें प्रयागराज व बांदा-चित्रकूट गईं थी लेकिन शूटर नहीं मिला जिस पर अब कोर्ट से गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है। उसके बाद कुर्की की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
