City News Uttar Pradesh
जल संस्थान की 'फर्जी रिपोर्टिंग' से 'तड़प' रहा बांदा: डीएम तक को 'गुमराह' कर रहे अफसर !
उत्तर प्रदेश

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर का जल संस्थान अब जनता के लिए वरदान नहीं, अभिशाप बन चुका है ! शासन-प्रशासन की लाख सख्तियों के बावजूद यहां की व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि, लोगों को गंदा, बदबूदार और दूषित पानी नसीब हो रहा है! पेयजल व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का ऐसा तांडव शायद ही किसी जिले में दिखे ?

जल संस्थान पर महासंकट: एक ही अधिकारी के भरोसे सारा काम सत्यानाश !

जल संस्थान के अधिकारियों ने जिलाधिकारी जे.रीभा को भरोसा दिलाया था कि “केन नदी के इनटेक वेल तक पानी पहुंचने वाला रास्ता तैयार कर लिया गया है,तीन दिन में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।”

डीएम जे.रीभा का बड़ा कदम : कक्षा12वीं तक के छात्रों पर बाइक-स्कूटी चलाने पर लगा रोक

लेकिन यह वादा अब पखवाड़े भर पुराना झूठ साबित हो चुका है ! आज भी शहर की गलियों में लोग बाल्टी, टंकी और डिब्बा लेकर पानी के इंतज़ार में बैठे हैं। जहां कभी नलों से जीवन बहता था, वहां अब सिर्फ हवा निकलती है !

बांदा जल संस्थान में 'भ्रष्टाचार' की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना 'साइलेंट किलर' ?

शहर के लगभग सभी इलाकों में नलों से आने वाला पानी इतना दूषित है कि पीने तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है। मोहल्लों में बदबूदार पानी आने की शिकायतें रोज़ बढ़ती जा रही हैं।

जल संस्थान की 'फर्जी रिपोर्टिंग' से 'तड़प' रहा बांदा: डीएम तक को 'गुमराह' कर रहे अफसर !

जल संस्थान के अफसरों को तनिक भी परवाह नहीं ! जल संस्थान के महाप्रबंधक आर.के.यादव, एक्सईएन शिवराज वर्मा, सहायक अभियंता सौरभ, अवर अभियंता मयंक पर शहर के लोगों ने ‘मौन भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया है।

जल संस्थान का भ्रष्टाचार ? निकम्मेपन और प्यास की तिकड़ी से शहर में हाहाकार ?

जनता का कहना है कि इन अधिकारियों ने जल संस्थान को “पानी की आपूर्ति का नहीं, कमीशनखोरी का केंद्र” बना दिया है। पाइपलाइन मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल, टैंकर सप्लाई में धांधली, मरम्मत के नाम पर ‘अंधा खर्च’ सब कुछ इस ‘विभाग की पहचान’ बन चुका है ?

पेयजल संकट की भयावह दस्तक: निकम्में विभाग के होश फाख्ता !

जानकार बताते हैं कि जल संस्थान का पूरा तंत्र झूठी रिपोर्टिंग और फर्जी सुधार रिपोर्टों के जरिए जिला प्रशासन एवं शासन को गुमराह कर रहा है।

जल संस्थान की 'फर्जी रिपोर्टिंग' से 'तड़प' रहा बांदा: डीएम तक को 'गुमराह' कर रहे अफसर !

जब जनता प्यास से बिलबिलाए और अफसर दफ्तरों में बैठकर रिपोर्टें गढ़ें, तो यह सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि जन सरोकारों की हत्या है ?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को ‘सख्त’ निर्देश: बाढ़ से पहले करो ‘व्यवस्था पुख्ता’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति जाम और अतिक्रमण से दिलायेगी निजात : हुई एलर्ट

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक आत्महत्या: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित पहुंचे पीड़ित के घर, बंधाया ‘ढाढ़स’

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

मासिक विकास बैठक में डीएम आनंद नें दिये आवश्यक निर्देश …

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़