30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर : स्वाट के हत्थे चढ़े पांच अंतरराज्जीय चोर, प्रदेश के कई जिलों से वाहनों की करते थे चोरी …

  • रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

फतेहपुर। स्वाट और बिंदकी कोतवाली-जाफरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को जोनिहां कस्बा में चेकिंग के दौरान पांच अंतरराज्जीय शातिर गिरफ्तार किए हैैं। सरगना की निशानदेही पर पुलिस ने नहर के किनारे झाडिय़ों के पीछे छिपाई गई 20 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। साथ ही कहा, गिरोह के शातिरों को सूचीबद्ध कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

जोनिहां कस्बा से दो बाइकों के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़े सरगना लल्लू सोनकर निवासी कुंवरपुर मलवां, धर्मवीर उर्फ राज निवासी गौसपुर कल्यानपुर, अनुज यादव उर्फ प्रीतम निवासी गोधइया थाना जाफरगंज, धर्मेंद्र सिंह निवासी बलईपुर थरियांव व शंकर सोनकर निवासी कोरसम कल्यानपुर से पुलिस ने पूछताछ की। सरगना की निशानदेही पर पुलिस ने जोनिहां कस्बा के समीप नहर की झाडिय़ों के पीछे से 18 और मोटरसाइकिलें बरामद की। तलाशी के दौरान सरगना लल्लू सोनकर और धर्मवीर उर्फ राज के पास से दो-दो देसी जिंदा बम भी मिले हैैं।


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना था कि पांच बाइकों के वाहन स्वामियों के नाम ट्रेस कर लिए हैं, लेकिन 15 बाइकों पर नंबर प्लेट फर्जी लगी हुई थीं। इस पर चेचिस नंबर देखकर इन गाडिय़ों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। कहा कि पकड़े गए आरोपित बाइकों पर नंबर बदलकर छिपाए थे। जांच के दौरान मामला खुला।

डेढ़ वर्ष में चोरी की 20 बाइकें: हत्थे चढ़े सरगना लल्लू सोनकर ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसने साथियों के साथ 2021 मार्च में चकेरी, कानपुर से अपाचे बाइक चोरी की थी। इसके बाद नौबस्ता कानपुर से पल्सर बाइक चुराई। स्पलेंडर प्लस घाटमपुर, कानपुर से चोरी की। डीलक्स बाइक फतेहपुर शहर से चोरी की और दूसरी अपाचे बाइक दिल्ली से चोरी की थी। इसके अलावा अन्य 15 बाइकें विगत डेढ़ वर्ष में चोरी कर झाडिय़ों में बिक्री के लिए छिपा दिए थे। ग्राहक तलाश रहे थे कि पांच से 15 हजार रुपये के बीच में बाइकों को बेचा जा सके।


एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता में बताया कि सरगना लल्लू सोनकर पर लूट, वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, हत्या के प्रयास आदि के 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई जा रही है। इसमें 13 मुकदमे फतेहपुर, बिंदकी, मलवां में रायबरेली में एक और कानपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं। साथी धर्मवीर उर्फ राज पर जिले के ङ्क्षबदकी कोतवाली में वाहन चोरी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसे पांच मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए गिरोह पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ये गिरोह ठेकों से शराब चोरी का काम भी करता था।

बिंदकी इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव, स्वाट प्रभारी विनोद मिश्र, एसआइ विपिन कुमार यादव, एसआइ संगमलाल प्रजापति, एसआइ रामनरेश यादव, एसआई रमाकांत गिरी, छह हेड कांस्टेबल व 13 कांस्टेबल की टीम को एसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए 15 हजार रुपये से पुरस्कृत की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘बच्चों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: प्रतिभाओं की तपिश से ‘चमका’ समर कैंप

Banda : गल्ला मंडी को लेकर विपक्ष एवं सत्ता पक्ष में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर, पर्याप्त स्थान फिर भी राजस्व को नुकशान ! …

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

पूर्व विधायक दलजीत नें नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा वाह

City News Uttar Pradesh

पुलिस का चेकिंग अभियान : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमाओं में टीमें कर रहीं वाहनों की सघन जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़