25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : जंगल में मिला वृद्ध का शव, हाथ व कमर में है चोट के निशान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के जसपुरा जंगल में चरवाहों को अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। शरीर में चोट के निशान मिले हैं। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण मामला संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।


पैलानी थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द में डूंडी पिपरिया जंगल में नाले के पास मवेशी चराकर लौट रहे चरवाहों को देरशाम 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। चरवाहों ने मामले की सूचना ग्रामीणों व चौकीदार को दी। थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो शव के नजदीक साफी से बंधा लकड़ी का गट्ठर पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि उसके हाथ व कमर में घसीटे जाने जैसे चोट के निशान हैं। वृद्ध अपने शरीर में सिर्फ बनियान व नेकर पहने मिले हैं। थाना प्रभारी ने वृद्ध की पहचान कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लगी रही। लेकिन अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लकड़ी बीनते समय ऊंचे टीले से फिसलकर गिरने में मौत होना लग रही है। पहचान कराने के लिए आसपास के गांव लसड़ा, बसधरी, नरौली व सोनामऊ के ग्रामीणों को भी बुलाया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में तलाश जारी ​…

Banda : बालू खदान में गोलीबारी के बाद तनाव, अज्ञात पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

City News Uttar Pradesh

ठगी का मामला : कथित बैंक के अभिलेख पुलिस ने कब्जे में लिए …

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश एलर्ट : बुंदेलखंड और पूर्वांचल में नलकूपों का होगा आधुनिक करण

मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने संभाला कार्यभार: निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़