
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला समाजवादी पार्टी में “आया राम गया राम” होने वाला है। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी होगी, इसके लिये संगठन में मूल्यांकन शुरू हो गया है। जो भी “पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा”। सूत्रों के अनुसार जिले में मुख्य संगठन के अलावा शहर एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का आंकलन प्रदेश कमेटी करा रही है। अन्य दलों के मजबूत नेताओं पर भी नजर है !

दरअसल जिले में “सपा संगठन वर्षों से निष्क्रिय” है। चुनाव परिणाम जो कुछ उसके पाले में खिंच गये उसका ज्यादा श्रेय संगठन की ताकत की बजाय रजनीतिक परिस्थितयां रहीं। मुख्य रूप से भाजपा का प्रत्याशी चयन जो “सपा के लिये अंधे के हाथ बटेर” सा लग जाना रहा। खैर “विषयांतर” से बचते हैं और मुख्य खबर की ओर बढ़ते हैं। खास बात यह है की सपा का प्रांतीय नेतृत्व जिला संगठनों को हर हालत में मजबूत कर लेना चाहता है। ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाओं में मन मुताबिक परिणाम हासिल कर सके। बांदा जनपद उसकी सूची में टाप पर है ?

सूत्रों की बात पर भरोसा करें तों लोक सभा चुनाव में “भाजपा की हार का कारण बनें बसपा प्रत्याशी रहे मयंक दिवेदी” को अपने पाले में लाने के लिये “मन टटोलनें के निर्देश” दिये गये हैं!सपा का असरदार खेमा इस प्रयास के लिये पृष्ठभूमि तैयार करने लगा है! हालांकि “कामयाबी कितनी मिलती है यह भविष्य की संभावनाओं के गर्त” में है ! सूत्रों का कहना है की पार्टी नेतृत्व इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट ले रहा है।

इसके साथ ही संगठन को पावर फुल हेतु जिला कमेटी की रिपोर्ट भी मांगी गई है ताकि पता चल सके की कौन पदाधिकारी सक्रिय हैं और कौन निष्क्रिय ! पार्टी की ओर से होने वाले धरना प्रदर्शनों में कितने लोगों के साथ भाग ले रहें हैं। पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी नें नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया की पार्टी नें फैसला किया है की निष्क्रिय पदाधिकारी को किसी भी कमेटी में नहीं रखा जायेगा। जल्द ही इस अभियान का असर दिखेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
