City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में हो रही लगातार बारिश और निर्माणाधीन रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते आजाद नगर (लोहिया पुल) क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस समस्या को नजर अंदाज करने की बजाय पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जनसमस्याओं का स्वयं संज्ञान लिया। त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संवाद करते हुए लोहिया पुल इलाके में रेलवे कार्य के चलते हुए जलजमाव और आवागमन में हो रही बाधा को गंभीरता से लिया।

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

रेलवे द्वारा चल रहे लाइन दोहरीकरण कार्य में निर्माण सामग्री और गड्ढों के कारण वर्षा जल की निकासी बाधित हो रही थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंकित गुप्ता ने मौके पर जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तत्काल पंप लगाकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां अस्थायी पाइपलाइन या वैकल्पिक निकासी मार्ग बनाए जाएं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित को देखकर क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पालिका जनता की है,और हर नागरिक की सुविधा सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। जलभराव, गंदगी या निर्माण कार्य से हो रही परेशानियों को हम नजर अंदाज नहीं करेंगे।

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द से जल्द समाधान कराएंगे। पालिका प्रशासन द्वारा रेलवे विभाग को एक रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है,जिसमें निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय निकासी और आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक मानकों को सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका अध्यक्ष मोहन पर गिरी गाज : राज्यपाल नें भ्रष्टाचार में दोषी पाने पर किया बर्खास्त

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : नई तकनीक किसानों का करेगी उपकार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें विपक्षी दलों में सेंधमारी का अभियान किया शुरू ! बाल कुमार थामेंगे क्या कमल ?

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग

City News Uttar Pradesh

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर-हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें

दो नाबालिग बहनों को रिटायर्ड फौजी ने घर में बंद कर: दुष्कर्म का किया प्रयास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़