23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने संगठन को और अधिक सक्रिय तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर स्तर पर जनसुनवाई और पार्टी कार्यों को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों और नगर पालिका सभासदों को सप्ताह के प्रत्येक दिन पार्टी कार्यालय में मौजूद रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय भाजपा नगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन अलग-अलग जिम्मेदार प्रतिनिधि कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण जिलाध्यक्ष के माध्यम से कराएंगे। यह व्यवस्था न केवल संगठन को मजबूत बनाएगी, बल्कि भाजपा की जनपक्षधर छवि को भी और धार देगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रत्येक रविवार को राजेश गुप्ता, नीरज त्रिपाठी व सभासद वीरेंद्र सक्सेना, प्रत्येक सोमवार को इंद्रजीत राजपूत, अशोक साहू, सभासद मनीष रैकवार, प्रत्येक मंगलवार को आलो क प्रजापति, मुन्नालाल, सभासद विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, प्रत्येक बुधवार को चंद्रभूषण सोनी, गोपाल गुप्ता, सभासद अजय अवस्थी, प्रत्येक गुरुवार को सनी धुरिया, कुलदीप नामदेव, सभासद आशीष गुप्ता, प्रत्येक शुक्रवार को इंद्रजीत राजपूत, अशोक साहू, लखन कुशवाहा, सभासद राम प्रसाद सोनी, प्रत्येक शनिवार को रामपाल कुशवाहा, विकास गुप्ता, सभासद कृष्णचंद्र टिक्कू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों और सभासदों को संबोधित करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि “आप सभी पार्टी के सिपाही हैं, और संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना आपका कर्तव्य है”। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला, महामंत्री नीरज त्रिपाठी, इंद्रजीत राजपूत, अमित सेठ भोलू सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ‘रफ्तार’ पर ‘लगाम’: खामियों का ‘पहाड़’ जस का तस, हालत ‘डेंजर’ !

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की जमानत मंजूर : उसने ली राहत की सांस

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन को अपराधियों का सलाम, पुलिस नाकाम ! ..

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

City News Uttar Pradesh

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

City News Uttar Pradesh

छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत : घर में लाश दफ़नाई, पुलिस नें खुदवाई !

ब्रेकिंग न्यूज़