- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से अलग से पुलिस चौकी स्थापित है। इसके बावजूद अस्पताल में चोरियां हो रही हैं। गुरुवार सुबह भरखरी गांव निवासी अजय अपनी चाची का सीटी स्कैन कराने के लिए बाइक से अस्पताल गया था। वहां उसने आंखों के अस्पताल के सामने टिन शेड के नीचे अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। इसके बाद जब वह पर्चा कटवाने अंदर चला गया। तभी एक चोर उसकी बाइक ले गया। अजय ने इसकी तहरीर पुलिस को दी।

अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखने पर सामने आया है कि अजय करीब 10:59 में अपनी बाइक खड़ी कर अंदर जा रहा है। इस बीच एक पीली शर्ट पहने युवक का फुटेज दिखा। उसने पहले पैर से बाइक का लाक तोड़ा। इसके बाद खुद भी तीमारदार को अस्पताल के अंदर देखने गया। वहां से बाहर निकलने के बाद वह तेजी बाइक लेकर अस्पताल के गेट नंबर दो की ओर फरार हो गया। इसमें खास बात यह है कि दोनों गेट की ओर अस्पताल व सिविल लाइंस चौकी पड़ती है। चोर ने बीच में अस्पताल के अंदर से चोरी कर ली। पुलिस कर्मियों को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं लगी। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही आरोपित को पकड़ा जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
