City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : महापंचायत में जयंत चौधरी का एलान- राकेश टिकैत के आंसुओं का बदला लेगा किसान…

 

मथुरा : दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत की सिसकियों के बाद मथुरा जिले में माहौल गरमा गया है। किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को बाजना के मोरकी मैदान पर महापंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। महापंचायत में जयंत चौधरी ने आरपार की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के हर आंसू का बदला किसान लेंगे। किसानों पर लाठी चलवा कर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। इससे क्रूर और निर्दयी सरकार आज तक नहीं आई।

मथुरा: किसान महापंचायत के मंच पर रालोद नेता जयंत चौधरी
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सोते हुए किसानों पर सरकार ने लाठीचार्ज करवाया है। किसानों का बदन लोहा है और दिल सोना है। पुलिसकर्मियों को भी थोड़ा लिहाज करना था। जयंत ने कहा कि चौधरी साहब (अजित सिंह) ने भी कहा है कि यह हमारे जीवन-मरण का सवाल है। किसान पर लठ चलवाए हैं, इसका सरकार को खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

मथुरा: मथुरा में किसान महापंचायत में जुटे किसान
किसान महापंचायत के मंच से समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी संजय लाठर एवं पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा को 2022 और 2024 के चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। राकेश टिकैत के हर आंसू का हिसाब सरकार से समय पर लिया जाएगा। मंच पर रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर, जयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, पूर्व विधायक भगवती सूर्यवंशी, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे।

मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान
किसान महापंचायत में सुबह से ही किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते किसानों की भीड़ लग गई। महापंचायत के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस और पीएसी के जवानों ने महापंचायत के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। जिले का प्रशासन पूरी तरह महापंचायत स्थल पर मुस्तैद नजर आया और खुफिया विभाग भी अपने आला अधिकारियों को पल-पल की जानकारी देता रहा।

मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान
किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर आगरा रेंज के एडीजी और आईजी ने निरीक्षण किया। बाजना में किसानों की महापंचायत को देखते हुए एडीजी अजय आनंद, आईजी सतीश ए गणेश, डीएम नवनीत चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर टोल प्लाजा पर सात घंटे तक बैठे रहे। दिल्ली की तरफ जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर तीखा हमला, बोले- एसी कमरों में रहने वाले लगा रहे मिथ्या आरोप

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने डिप्टी सीएम से रखी ‘गन्ना मिल’ की मांग: बांदा को चाहिए ‘औद्योगिक संजीवनी’

विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़