City News Uttar Pradesh
हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में हिन्दुत्व जागरण की अंगड़ाई औपचारिक सी साबित हुई। इस दौरान मीडिया वालों के कैमरे में आने के लिये आपसी धक्का -मुक्की भी देखी गई। इस अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर आशा के अनुरूप प्रदर्शनकारी एकत्रित न हो पाना भी आश्चर्य जनक रहा।

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

खैर, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कारी कचहरी परिसर के बाहर अशोक स्तंभ चौराहे के पास एकत्रित हुये। वहां से चंद कदम दूर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते डीएम कार्यालय पहुंचे। हल्की पानी की फुहार पर कुछ नें बचाव के लिये बैनर को ही छतरी के रूप में ढाल बना लिया। जोशीले नारे लगाने का क्रम जमकर चला। प्रशासन को ज्ञापन देनें की खाना पूरी की।

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों नें प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग किया कि बांग्लादेश में मुस्लिम मज़हबी कट्टरपंथी लोगों द्वारा जो अत्याचार हिंदुओं पर किया जा रहा है उसको तत्काल रोका जाए। ऐसी स्थिति में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा हेतु वहां की सरकार पर पूर्ण दबाव बनाकर उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करायें।

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

भारत में अवैध तरीके से रह रहे रोहंगियों और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें यहां से बांग्लादेश भेजा जाए। कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को भारत लाकर बसाया जाए।

हिन्दुत्व प्रदर्शन की हुई औपचारिकता: फोटो खिंचवाई के लिये धक्का मुक्की, दिया ज्ञापन

प्रदर्शन में विहिप के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन वेदी, भाजपा नेता पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर दिवेदी, अमित सेठ भोलू, एवं हिंदू संगठन से जुड़ें अन्य नेता शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

हो गई बल्ले बल्ले: खनन को लेकर योगी सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम में किए थे पैसे ट्रांसफर …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अधिकारियों को सख्त निर्देश: चकबंदी कार्यों में लाये “तेजी”

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार के पुनः बांदा जेल आते ही “माहौल हो गया खुशनुमा” ? “बहारो फूल बरसाओ” सा नजारा !

City News Uttar Pradesh

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़