29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बुर्ज' की आड़ से 'कजली मेला' देखती थीं 'नवाब की बेगमें' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘बुर्ज’ की आड़ से ‘कजली मेला’ देखती थीं ‘नवाब की बेगमें’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कजली मेला एक बार फिर बांदा ‘नवाब के मेला शौक की याद’ दिलायेगा। 1857 की क्रांति के सूरमा रहे नवाब को अपने बनवाए गए ‘तालाब (नवाब टैंक) में लगने वाला कजली मेला बेहद पसंद’ था। हर साल वह बेगमों के साथ यहां आकर मेला देखते थे। ‘जनता को भी नवाब के दर्शन’ होते थे। यहां पर ‘कजलियां विसर्जित करने की परंपरा आज भी जीवित’ है।बांदा में "बुर्ज" की आड़ से कजली मेला देखती थीं "नवाब की बेगमें" !बुंदेलखंड में कजली मेला खास उत्सव है। बांदा में यह काफी श्रद्धा और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कजली मेले का महत्व 1857 के पूर्व से चला आ रहा है। नवाबी कार्यकाल में यह मेला खास आयोजनों में गिना जाता था। सुबह छाबी तालाब में मेला लगने के बाद शाम को नवाब टैंक में कजली मेला और दंगल होता है। नवाब जुल्फिकार अली बहादुर के जमाने में बांदा में सूखा पड़ा।बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया 'कजली' महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगलनवाब ने लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए ‘काम के बदले अनाज’ योजना के तहत ‘तालाब खुदवाना’ शुरू कर दिया। खुदाई करने वालों को ‘मजदूरी में अनाज’ मिलता था। खुदाई का काम रात में भी होता था ताकि ‘शर्म और संकोच‘में दिन में काम न कर पाने वाले लोग ‘रात को मजदूरी’ कर सकें। यह ‘तालाब बुंदेलखंड का ऐतिहासिक तालाब’ है। इसकी डिजाइन की यह खासियत है कि ‘चारों कोनों की फोटो नहीं’ आ पाती।बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !नवाब टैंक में पानी के मध्य बने ‘बुर्ज में परदे की कनाते लगाकर नवाब की पर्दानशीं बेगमें कजली मेला’ देखती थीं। भारी तादाद में ‘हुजूम इकट्ठा’ होता था। इनमें आसपास के गांवों से आने वाली महिलाएं ज्यादा होती थीं। महिलाओं के जत्थे कजली गीत गाते हुए यहां पहुंचते और तालाब में कजलियां विसर्जित कर देते। यह परंपरा आज भी बदस्तूर बरकरार है। कजली मेला के मौके पर ही नवाब साहब जनता को अपने दर्शन देते थे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंतजार समाप्त : विधायक प्रकाश द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा में घोर आश्चर्य: “गांव में मुर्दे भी करते हैं मनरेगा मजदूरी”, लाखों का हो गया उन्हें भुगतान

City News Uttar Pradesh

वायरल फीवर का बढ़ता प्रकोप : हर घर में मरीज, जिला अस्पताल में प्रतिदिन हो रहे भर्ती …

City News Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया स्वागत …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने होली के बाद संभाली सफाई व्यवस्था: युद्धस्तर पर चला अभियान

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति किया गया सचेत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़