City News Uttar Pradesh
बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया 'कजली' महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया ‘कजली’ महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड का ‘मशहूर और परंपरागत’ कजली महोत्सव व मेला मंगलवार को ‘शहर से लेकर गांवों’ तक ‘हर्षोल्लास’ के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम ‘कजली विसर्जन’ रहा।बुंदेलखंड में 'कजली महोत्सव' की ऐतिहासिक रौनक: 'परंपरा और आस्था' का दिखा संगमजगह-जगह मेले लगे और दंगल में दांवपेच हुए। बांदा शहर के छाबी तालाब में सुबह विभिन्न इलाकों से महिलाओं के जत्थों द्वारा लाई गईं कजलियां विसर्जित की गईं। इस बीच महिलाएं सावन के गीत गातीं रहीं।

बुंदेलखंड में 'कजली महोत्सव' की ऐतिहासिक रौनक: 'परंपरा और आस्था' का दिखा संगमछाबी तालाब में मेला लगा। शाम को नवाब टैंक में भी ‘कजली विसर्जन’ व दंगल हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर और गांव के लोग शामिल हुए।

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया 'कजली' महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगलग्योंड़ी बाबा में दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। कालिंजर में चंदेल कालीन समय से चला आ रहा ‘कजली महोत्सव’ परंपराओं के साथ मनाया गया। नगर में दोपहर को शोभायात्रा निकली।बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया 'कजली' महोत्सव: लगे मेले, हुये दंइसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट और कजली लिए ‘महिलाएं’ शामिल थीं। झांकियों में ‘आल्हा-ऊदल, सैय्यद चाचा, बौना चोर, पृथ्वीराज, मलहना का डोला, शंकर जी’ आदि शामिल रहे। बेला तालाब में शोभा यात्रा का समापन हुआ।बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया 'कजली' महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगलइधर बांदा शहर से लगे मवई गांव में ‘रक्षा बंधन’ के दिन ही ‘कजली महोत्सव’ की ‘धूम’ रही। महिलाओं नें सावन एवं ‘कजली गीतों’ के बीच गोसाईं तालाब में ‘कजलियों का विसर्जन’ किया। इस दौरान ‘मेले सा दृश्य’ उपस्थित रहा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल

City News Uttar Pradesh

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा बना अफसरशाही का ‘लूट मॉडल’: योजनाओं की हकीकत ढेर ! सिस्टम बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

मंडलायुक्त नें कहा बांदा उद्योगों का बन रहा हब: कताई मिल क्षेत्र लिख रहा नई इबारत

City News Uttar Pradesh

राजाराम का पुरवा आंदोलन में जीता सेमीफाइनल : मांगे पूर्ण होने का हुआ श्रीगणेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़