32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब जुई बरामद
उत्तर प्रदेश

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो कुंतल लहन और भारी मात्रा में शराब बरामद कर ली। अवैध शराब का कारोबार करने वाले दोनो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तकरीबन दो कुंतल लहन नष्ट कराया गया है और 165 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब जुई बरामद
Illegal liquor factory busted, two quintals of Lahan destroyed, 165 liters of raw liquor recovered

पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव में नदी किनारे अवैध शराब की भट्ठियां धंधक रही थीं। सूचना पाकर आबकारी निरीक्षक मालती सिंह, थानाध्यक्ष पैलानी और चैकी प्रभारी खप्टिहाकलां के साथ नदी किनारे संयुक्त टीम ने छापा मार दिया। वहां पर मौजूद मलखे पुत्र कल्लू तथा चुन्नू पुत्र कल्लू मौके से भाग जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से दो कुंतल लहन, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद कर लिए। लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जबकि मिट्टी में ही दो जगह 50-50 लीटर शराब से भरे ड्रमों को भी बाहर निकाला गया। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक 165 लीटर कच्ची शराब जो एमिली से बनाई गई थी, पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। दोनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा युवाओं को टैबलेट वितरण: तकनीकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

ऐतिहासिक ‘कालिंजर व मंगलगढ़’ किले बनेंगे ‘टूरिज्म हब’: 160 करोड़ होंगे खर्च

City News Uttar Pradesh

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

विधायक प्रकाश की चौपाल : नारे गूंजे “जय प्रकाश-तय प्रकाश” …

City News Uttar Pradesh

किसान परेशान : बिजली एवं अन्नापशु समस्या निदान के लिये किया धरना प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़