City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की तपिश अप्रैल में ज्वालामुखी सी बन गई है ! गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे थे, लेकिन अप्रैल में तापमान में अचानक उछाल ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को लू जैसे हालात बन गए। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश लोग सिर्फ सुबह और शाम के समय ही जरूरी कार्यों के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अप्रैल माह में ऐसी झुलसाने वाली गर्मी पिछले पांच वर्षों में नहीं देखी गई। खासकर दोपहर के समय धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लू से बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलने और ताजा व स्वच्छ भोजन करने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका व शिक्षा विभाग को अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों में ओआरएस, ग्लूकोज़, और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्कूलों के समय में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

बिना रोक-टोक सात समुन्दर पार कर आ गये विदेशी : सुरक्षा के हुये प्रबंध

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कौशल विकास योजना को सराहा: बोले दूर हो रही बेरोजगारी

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल को अब अमोल नें “यादव जाति दांव” से पछाड़ा, निष्कासन हुआ वापस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़