City News Uttar Pradesh
बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के छाबी तालाब क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे 25 वर्षीय सफाईकर्मी विक्रम ने आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत विक्रम को दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण विक्रम ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

विक्रम की मृत्यु ने न केवल उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विक्रम के साले संदीप कुमार ने बताया कि नौकरी जाने के बाद से विक्रम को मुश्किल से ही काम मिल पाता था। आर्थिक तंगी के चलते घर में अक्सर विवाद होते रहते थे, जिससे विक्रम मानसिक तनाव में रहने लगा था।

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

परिजनों के अनुसार, घटना के दिन विक्रम घर में अकेला था। जब परिवार के लोग पहुंचे, तो उन्होंने उसे पंखे से लटका हुआ पाया। तुरंत फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया,और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विक्रम की मौत का मुख्य कारण आर्थिक तंगी और बेरोजगारी थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : भाजपा सरकार कर रहीं महिलाओं का उत्थान

City News Uttar Pradesh

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

City News Uttar Pradesh

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से हड़कंप: जांच में जुटा प्रशासन

City News Uttar Pradesh

बांदा का निकम्मा प्रसाशन जागा: सात मौतों के बाद 18 ट्रकों का किया चालान

सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रशासन का शिकंजा: प्रशासन ने जारी किए नए नियम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़