– कोरोना काल में संक्रमण से बचना भी है जरूरी
– वीडियो दिखाकर किया गया जागरूक
– स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन
- विनोद मिश्रा
बांदा। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए परिवार खुशहाल दिवस मनाया जा रहा है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही कोरोना काल में संक्रमण से बचना भी बेहद जरूरी है। इसलिए टीकाकरण कराएं और अपने परिवार में भी 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके लोगों को टीका लगवाकर सुरक्षित करें। यह बातें तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजेश प्रजापति ने कहीं।

विधायक ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश व समाज की तरक्की पर बाधा है। परिवार नियोजन अपनाकर अपनी जिम्मेदारी निभाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस पर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किए गए हैं। कहा कि दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए। साथ ही परिवार पूरा हो जाने पर स्थाई परिवार नियोजन के साधन के रूप में नसबंदी अपनाने पर भी जोर दिया। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक किया। चिकित्साधिकारी डा. राजेश कहा कि खुशहाल परिवार बनाने में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर डा. शोभित भी उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल में जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव ने कहा कि आशा घर-घर जाकर नव विवाहित दम्पति को परिवार नियोजन के बारे में बताएं। परिवार नियोजन के साधनों को लेकर यदि कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी वह दूर करें। दिवस पर लोगों को जागरूक करते हुए महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी, कंडोम, अंतरा, छाया सहित कॉपर-टी के बारे में बताया गया। जिला लाजिस्टिक मैनेजर चैतन्य कुमार ने बताया कि जनपद में 105 महिला लाभार्थियों ने अंतरा, 52 ने आईयूसीडी, 12 ने पीपीआईयूसीडी सहित 160 का लाभ लिया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
