23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन हुआ सजग : डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन हुआ सजग : डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोडीनयुक्त खांसी और नींद की दवाओं की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग हुई। मेडिकल स्टोर संचालक व थोक दवा विक्रेता को एडीएम ने सख्त हिदायत दी है कि ये दवाएं बिना डाॅक्टर के पर्चे के किसी को भी न बेची जाएं। थोक विक्रेता मेडिकल स्टोर संचालकों को एक दिन में सीरप की सिर्फ 100 शीशी ही दे सकेंगे। इन शीशियों की बिक्री का रिकार्ड दिखाने के बाद ही अगली दवा देंगे।

जिला प्रशासन हुआ सजग : डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं
District administration becomes alert: sleep and cough medicines should be sold only on doctor’s prescription

कोडीनयुक्त सीरप टेबलेट जैसे एल्प्राजोलाम, क्लोनाजीप्सम, नाइट्राजीपाम, ट्रेमाडाल, इंजेक्शन पेंटाजोसिन आदि का उपयोग लोग नशे के रूप में करते हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने औषधि सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व थोक तथा फुटकर दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की और उन्हें सख्त चेतावनी दी। औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि थोक औषधि विक्रेता यह तय करें कि जिस फर्म को वह कोडीनयुक्त दवा सीरप दे रहे हैं, वह भौतिक रूप से अस्तित्व में है अथवा नहीं। जिस फर्म को कोडीनयुक्त कफ सीरप बेच रहे हैं उसके संचालक के लाइसेंस नंबर व पहचान पत्र की प्रति सुरक्षित की जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का सरकार के खिलाफ विरोध: पूर्व शिक्षक विधायक नें सुनी समस्याएं

डूब गए किसानों के अरमान : सिंचाई विभाग की लापरवाही में बर्बाद हुई 400 बीघा फसल

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें ‘दीपावली’ पर जिले वासियों को दी ‘बधाई’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़