City News Uttar Pradesh
किसानों का प्यार प्राइवेट पर इलू -इलू : सरकारी डेहरियों पर पसरा है सन्नाटा !
उत्तर प्रदेश

किसानों का प्यार प्राइवेट पर इलू -इलू : सरकारी डेहरियों पर पसरा है सन्नाटा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों की पसंद व्यापारी बन जाने से इलू -इलू का माहौल है। सरकारी व्यापारी हताशा और सन्नाटा में है। इनकी डेहरी पर किसानों की भीड़ नहीं लग रही।ऐसा “झन्नाटेदार कशिश दी है की सरकारी गेहूं खरीद केंद्र सन्नाटें” में है। दूसरी ओर, प्राइवेट खरीदारों के यहां गेहूं बेचने आए किसानों की लाइन लगी है। यहां किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा पैसा भी मिल रहा है। ऐसे में मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष दो माह में महज 20 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। जबकि खरीद को महज अब 18 दिन ही बाकी हैं।

किसानों का प्यार प्राइवेट पर इलू -इलू : सरकारी डेहरियों पर पसरा है सन्नाटा !
Farmer’s love on private Illu-Illu: There is silence on government farms!

चित्रकूटधाम मंडल में गेहूं खरीद का काम पहली अप्रैल से शुरू हुआ था। विभिन्न एजेंसियों के 204 क्रय केंद्र खुले है। समर्थन मूल्य 2125 पर खरीद हो रही है, लेकिन किसान क्रय केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहा है। किसानों का रुझान प्राइवेट खरीद केंद्र की तरफ ज्यादा है। कारण यह है की सरकारी केंद्र में जहां तमाम शर्ते और अड़ंगेबाजी है वहीं प्राइवेट खरीद केंद्र में उनका गेहूं आसानी से बिक रहा है। दूसरी वजह यह भी है कि दाम भी समर्थन मूल्य से अधिक मिल रहे हैं। ऐसे में मंडल के राजकीय गेहूं खरीद केंद्र में अब तक सिर्फ 41050 एमटी गेहूं खरीदा गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 20 फीसदी है। पिछले वर्ष इस अवधि में 15473 एमटी गेहूं खरीद हो गई थी।

किसानों का प्यार प्राइवेट पर इलू -इलू : सरकारी डेहरियों पर पसरा है सन्नाटा !
Farmer’s love on private Illu-Illu: There is silence on government farms!

बाजार में गेहूं के दाम (क्विंटल में) सफेद गेहूं 2300-2400, कठिया गेहूं 2600-2800, जवा मिक्स 2200-2300 है। बिक्री के क्रम में बिना हर्रै फिटकरी के रंग चोखा वाली कहावत किसानों को सुहा रही है। संभागीय नियंत्रक अमर पाल सिंह का कहना है की खुले बाजार में गेहूं के दाम अधिक होने से किसान क्रय केंद्रों में कम आ रहे हैं। केंद्र प्रभारियों से कहा गया है कि किसानों से फोन पर संपर्क कर उन्हें गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। लक्ष्य को प्राप्त करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएलएड प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक …

City News Uttar Pradesh

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh

भारतीय उद्दोग व्यापार मंडल में मजबूती पर जोर : संगठन का हुआ विस्तार …

City News Uttar Pradesh

गजब की तैयारी बनों होशियार : बांदा खेल-कूद में अब बनायेगा “नवाब” ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत पर विधायक प्रकाश नें जताई शोक संवेदना : मदद का भरोसा !

ब्रेकिंग न्यूज़