- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें “हिदायत दिया” की विकास की गति एक्सप्रेस की तरह तेज करें। “नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत वाली स्थिति उत्पन्न” न हो। डीएम विकास कार्यों की समीक्षा कर रहीं थीं। यह समीक्षा में जो परिणाम आये उससे वह संतुष्ट नहीं दिखी। विकास कार्यों में शिथिलता ज्यादा सामने आई !

डीएम ने विद्युत विभाग के बकाये बिलों की समीक्षा की अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि जिन विभागों के बिल बकाया है उन अधिकारियों से संम्पर्क कर भुगतान करायें, इसके साथ ही विद्युत बडे बकायेदारों की सूची तत्काल सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दें।जिससे कि बकाये की वसूली करायी जा सके। उन्होंने सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि मर्का पुल के निर्माण कार्य में लेवर बढायें। कार्य तेज गति एवं गुणवत्ता से जून माह में पूर्ण हो।

उन्होंने भदावल-बदौसा पुल के निर्माण के एप्रोच रोड का कार्य भी एक सप्ताह में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। नहरों में सफाई कार्य की गुणवत्ता पर जोर दिया। नहरों के किनारे पौध रोपण की जरूरत बताई। डीएम नें नयी सड़कों के निर्माण तथा ओडीआर/एमडीआर के कार्यों की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की। निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड विकास निधि व अन्य मदों में प्राप्त धनराशि से निर्माण की जा रही सड़कों के में तेजी लाये। जिन सड़कों में निर्माण चल रहा है, गुणवत्ता के साथ वर्षा पूर्व पूरा करें। इसके साथ ही प्रान्तीय खण्ड के ओडीआर/एमडीआर में अवशेष एक कार्य को भी शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अभियान चलाकर गौवंशों की ईयर टैगिंग तथा टीकाकरण के निर्देश दिये। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योेजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायें। प्रत्येक पीएचसी में चिकित्सक प्रतिदिन उपलब्ध रहें। उन्होंने अवशेष हेल्थवेलनेस सेन्टर को भी शीघ्र पूर्ण कराकर संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। एम्बूलेन्स समय से काल करने पर उपलब्ध हों तथा गर्भवती महिलाओं की जांचे समय पर करायी जायें। नवजात बच्चों को जन्म के समय लगने वाले टीके भी अवश्य लगाये जायें। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का समय से भुगतान करायें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कार्य कराये जानेे हैं उनको पुनः डीपीआरओे एवं बीएसए चेक करा लें। सामुदायिक शौचालयों को संचालित रखने के निर्देश दिये सत्यापन को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की पात्रता की जांच कर बैंको को भेजने को कहा,जिससे कि लाभार्थियों को योजना का समय से लाभ मिले।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
