City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीबीआई की गुजारिश : यौन उत्पीड़न बच्चों के नाम पर चार्ज सीट पर स्याही लगाई जायें …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन मामले में सीबीआई ने शिकार बच्चों को बदनामी और धौंस-धमकी से बचाने के लिए अदालत से गुजारिश की कि चार्जशीट में दर्ज बच्चों के नामों को उजागर न किया जाए। उनके नामों पर स्याही पोत दी जाए।


विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मोहम्मद रिजवान अहमद के समक्ष शुक्रवार को यहां सीबीआई के उपाधीक्षक और इस केस के विवेचक अमित कुमार ने अर्जी देकर अनुरोध किया कि यौन उत्पीड़न का शिकार हुए बच्चे नाबालिग हैं। उनके बयान आदि लिए गए हैं। दाखिल की जा चुकी चार्जशीट में इन बच्चों के नाम और पते आदि का उल्लेख है। सीबीआई ने कहा कि चार्जशीट देखकर इन बच्चों के नाम उजागर होने से आरोपी पक्ष उन पर दबाव बना सकता है। सीबीआई ने सुझाव दिया कि बच्चों के नाम और पतों पर स्याही पुतवा दी जाए, ताकि वह पढ़े न जा सकें।


सीबीआई की इस अर्जी की प्रति न्यायाधीश ने आरोपी के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद को उपलब्ध कराई। साथ ही उनकी राय भी मांगी। इस पर निषाद ने आपत्ति दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी। अंतत: अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च निर्धारित कर दी। चार्जशीट की कापी आरोपियों के अधिवक्ता को 10 मार्च को मिल सकती है। इसी के बाद वह जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं।


– दो आरोपियों की रिमांड पर सुनवाई 10 को
बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित केस की सह आरोपी और मुख्य आरोपी जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती और हाल ही में सीबीआई द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी मोहम्मद आकिब की अदालत कस्टडी रिमांड अवधि 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को आरोपियों के वकील भूरा प्रसाद निषाद के अनुरोध पर कोर्ट ने रिमांड पेशी के लिए 10 मार्च निर्धारित की। सुनवाई के दौरान पाक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान, सीबीआई के उपाधीक्षक अमित कुमार, आरोपियों के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद व देवदत्त तिवारी अदालत परिसर में स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में गए। वहां अधिवक्ता भूरा प्रसाद ने वीडियो के जरिए आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती से बातचीत की। बचाव पक्ष के एक अन्य अधिवक्ता अनुराग पटेल मौजूद नहीं थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पटेल नें बताया कि हम सभी आजादी की कैसे ले रहें हैं सांस ?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य पखवाड़ा शुरू, घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक

ओला वृष्टि से भारी तबाही, सर्वे में प्रशानिक सूरदासों को नजर नहीं आई ?

City News Uttar Pradesh

साइट पर ‘बासू रेड’: अंकित ने पार्क में मारा छापा, ठेकेदार की ‘धड़कन तेज, छूटा पसीना

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले छात्रों में शिक्षा के साथ राष्ट्र प्रेम का विकास जीवन का मूल मंत्र

प्यास से तड़पते स्टेशन पर ‘सेवा का झरना’ फूटा: समाज को दी ‘राहत’ की असली मिसाल

ब्रेकिंग न्यूज़